गुरुवार, मार्च 19 2026 | 01:24:56 AM
Breaking News
Home / राज्य / गुजरात / अभिनेता अनुपम खेर की फोटो वाले नोट से खरीदा सोना

अभिनेता अनुपम खेर की फोटो वाले नोट से खरीदा सोना

Follow us on:

गांधीनगर. गुजरात में नकली नोटों से फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ये नकली नोट एक सराफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से जब्त किए गए हैं। व्यापारी ने बताया कि उन्हें एक करोड़ 30 लाख रुपए की यह कैश रकम एक व्यक्ति ने सोने के 2100 ग्राम बिस्किट खरीदने के एवज में दी थी। जब मशीन से रुपयों की गिनती की जाने लगी तो इन नोटों के नकली होने का पता चला। नोटों पर महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई है। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है कि इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है और इन नोटों की छपाई कहां पर हुई?

अब जानिए, किस तरह हुई यह धोखाधड़ी?

शहर के प्रहलाद नगर इलाके के पुष्पकदील बंगलों में रहने वाले व्यापारी मेहुल ठक्कर की माणेक चौक में ज्वेलरी शॉप है। बीते 23 सितंबर को उनके पास एक परिचित ज्वेलरी शॉप के मैनेजर प्रशांत पटेल का फोन आया कि एक पार्टी 2100 ग्राम सोने के बिस्किट खरीदना चाहती है। इस तरह 1.60 करोड़ रुपए में यह सौदा तय हो गया। पार्टी ने उन्हें फोन पर कहा कि वह अगले दिन सोने की डिलीवरी ले लेगा। अगले दिन यानी की 24 सितंबर को दोपहर प्रशांत पटेल ने मेहुल ठक्कर को फोन कर कहा कि डिलीवरी लेने वाली पार्टी को अर्जेंट सोने की जरूरत है। उन्हें जल्दी शहर से बाहर जाना है। इसके साथ यह भी कहा कि पार्टी ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं कर पा रही है। इसलिए वे कैश ही देंगे। सोने की डिलीवरी लेने वाली पार्टी फिलहाल सीजी हाईवे रोड पर कांतिलाल मदनलाल एंड कंपनी में बैठी है। आप सोना वहां भेज दीजिए।

30 लाख कैश लाने का कहकर दो जालसाज पहले ही हो गए थे गायब

इसके बाद मेहुल ने 2100 ग्राम के सोने के बिस्किट दुकान के कर्मचारी भरत जोशी को देकर उसे पार्टी के पास भेज दिया। भरत जोशी ने बताया कि वहां तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। वहां भी वे फर्नीचर की डील कर रहे थे। जब भरत जोशी वहां पहुंचे तो सरदार की भेष में बैठे एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि उसी ने सोने के डील की है। उसने भरत जोशी 1.30 करोड़ रुपए का नोटों से भरा बैग को दे दिया और कहा कि मेरे साथी बाकी के 30 लाख रुपए लेकर आ रहे हैं। इसके बाद दो व्यक्ति 30 लाख रुपए लाने का कहकर निकल गए। अब भरत जोशी ने मशीन से नोट गिनने शुरू ही किए थे कि तीसरा व्यक्ति भी मौके से गायब हो गया। नोट गिनने के दौरान ही नकली नोट होने की जानकारी मिली, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नोटों पर बापू की जगह अनुपम खेर की तस्वीर

नोटों की जांच करने पर पता चला कि 500 रुपए के नकली नोटों पर गांधी बापू की तस्वीर की जगह बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। बैंक में जिस तरह से करंसी की गडि्डयां बनाई जाती है। उसी प्रकार इन्हें व्यवस्थित तरीके से अरेंज किया गया था। इन नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह पर रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। इस मामले पर अहमदाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस को संदेह है कि ठगी करने वाला गिरोह राजस्थान का हो सकता है।

अनुपम खेर ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

इन नकली नोट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अब खुद अनुपम खेर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीर छपे नोट की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘लो जी कर लो बात… पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो? कुछ भी हो सकता है!’

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमित शाह गांधीनगर में भारत का पहला CBDC आधारित PDS लॉन्च करते हुए और जनसभा को संबोधित करते हुए

अमित शाह ने गांधीनगर में लॉन्च किया भारत का पहला CBDC आधारित PDS; राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

गांधीनगर. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने गुजरात दौरे के दौरान …