शनिवार, मार्च 14 2026 | 12:10:49 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा पर दो वोटर आईडी रखने के आरोप में भेजा नोटिस

चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा पर दो वोटर आईडी रखने के आरोप में भेजा नोटिस

Follow us on:

नई दिल्ली. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग (EC) पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी हैं। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कहा कि खेड़ा का नाम जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र (पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट) और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र (नई दिल्ली लोकसभा सीट) की वोटर लिस्ट में है। मालवीय ने कहा-यह अब चुनाव आयोग के लिए जांच का विषय है कि आखिर पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी कैसे हैं और क्या उन्होंने एक से ज्यादा बार मतदान किया। यह चुनावी कानून का खुला उल्लंघन है।

इस मामले में चुनाव आयोग ने पवन खेड़ा को नोटिस जारी किया है। वहीं, आरोप पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘कांग्रेस यही सवाल तो चुनाव आयोग से कर रही है। चुनाव आयोग की प्रक्रिया और काम करने की कार्यशैली पर ही हम सवाल उठा रहे हैं।’ ‘अमित मालवीय बार-बार चुनाव आयोग पर जो आरोप लगा रहे हैं, हमारे साथ आकर लगाइए ना। मिलकर आरोप लगाने से शायद आपके माध्‍यम से हमें भी जवाब मिल जाएंगे। सुबह तो मुझे एक बार लगा कि वो कांग्रेस में आ गए हैं, क्‍योंकि यही सवाल तो हम उठा रहे हैं।’

खेड़ा बोले- नई दिल्ली में वोट कौन डाल रहा है?

पवन खेड़ा ने आगे कहा, ‘अब मैं चुनाव आयोग से जानना चाहता हूं कि नई दिल्‍ली विधानसभा में किससे वोट डलवाया जा रहा है? मैं ये जानना चाहता हूं, मुझे वहां का सीसीटीवी फुटेज चाहिए। मेरा नाम अब तक उस विधानसभा की वोटर लिस्‍ट में क्‍यों है? मैं 2016 में वहां से शिफ्ट कर गया था। तब मैंने नाम कटवाने की पूरी प्रक्रिया का पालन किया था, फिर अभी तक नाम क्‍यों है। इसी बात को राहुल गांधी 7 अगस्‍त से आज तक चुनाव आयोग से पूछ रहे हैं, सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये चल क्‍या रहा है?’

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के 2 एपिक नंबर…

राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वे बीजेपी और चुनाव आयोग पर चुनावी धांधली-वोट चोरी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अमित मालवीय ने X पर लिखा, ‘राहुल गांधी ने जोर-जोर से ‘वोट चोरी’ चिल्लाया लेकिन जैसे वो ये बताना भूल गए कि उनकी मां सोनिया गांधी ने भारतीय नागरिक बनने से पहले ही वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया था, वैसे ही अब ये बात सामने आई है कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, जो गांधी परिवार से अपनी नजदीकी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते, के पास दो सक्रिय एपिक नंबर हैं।’

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

NEET UG 2026 Correction Window Notification by NTA Hindi

NEET UG 2026: सावधान! आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 14 मार्च के बाद बंद हो जाएगी विंडो

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के …