सोमवार, मार्च 02 2026 | 02:03:48 AM
Breaking News
Home / खेल / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

Follow us on:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें विधिवत रूप से टूर्नामेंट के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि खेल अनुशासन, दृढ़ संकल्प और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। खेलों में लोगों, क्षेत्रों और देशों को जोड़ने की अनूठी क्षमता होती है। भारत में, यह राष्ट्रीय एकीकरण का एक शक्तिशाली साधन रहा है। ओलंपिक या किसी भी अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जब तिरंगा फहराया जाता है तो सभी साथी नागरिक रोमांचित हो उठते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल का लाखों लोगों के हदय में एक विशेष स्थान है। यह सिर्फ़ एक खेल नहीं है; यह एक जुनून है। फुटबॉल का खेल रणनीति, धैर्य और एक साझा लक्ष्य की ओर मिलकर कार्य करने से जुड़ा है। डूरंड कप जैसे आयोजन न केवल खेल की भावना को बढ़ावा देते हैं बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को विकसित करने में भी सहायता करते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का एक मंच मिलता है। उन्होंने डूरंड कप की भावना को संजोए रखने और बढ़ावा देने में सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/HNM_7059KX18.JPG

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/HNM_7034RIMM.JPG

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/SH9_0262JNG1.JPG

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सूर्यकुमार यादव जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप 2026

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, अब विंडीज से महामुकाबला

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के …