रविवार, फ़रवरी 08 2026 | 10:54:16 AM
Breaking News
Home / राज्य / छत्तीसगढ़ / सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के निकट 22 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के निकट 22 से अधिक नक्सलियों को किया ढेर

Follow us on:

रायपुर. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ में सुरक्षाबलों ने 22 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। फायरिंग अब भी जारी है। सीएम साय ने कहा कि मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन जारी है। दो दिन पहले ही कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। मौके से शव और हथियार बरामद किया गया। पिछले 14 दिनों से चल रहे नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स ने अब तक कुल 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

IED ब्लास्ट की चपेट में आकर सहायक कमांडेंट घायल

एनकाउंटर के बीच सोमवार को यहां CRPF के सहायक कमांडेंट सागर बोराडे IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि उन्हें अपना पैर गंवाना पड़ा। घायल कमांडेंट को दिल्ली रेफर किया गया है। यहां एम्स में उनका इलाज जारी है। मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद

मंगलवार को बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। अब तक अलग-अलग मुठभेड़ में कुल चार नक्सलियों की डेड बॉडी रिकवर कर ली गई है। जवानों ने घटनास्थल से 303 हथियार समेत अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए हैं। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स को भी नुकसान हुआ है। कई घायल भी हो सकते हैं। पिछले एनकाउंटर में 8-8 लाख रुपए की 3 इनामी महिला नक्सली मारी गई थी। IG ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद और जानकारी दी जाएगी।

नक्सलियों को सरेंडर करने कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा भी नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार नीतियां बना रहे हैं। हर एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को दे रहे हैं। वहीं पिछले करीब डेढ़ साल में बस्तर में ही 350 से ज्यादा नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। अब बड़े नक्सली लीडरों को घेरा जा रहा है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

आईआईटी मद्रास से हिन्दी में ‘सभी के लिए एआई’ कोर्स उपलब्ध, संस्थान के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म स्वयं प्लस पर लॉन्च किए गए कोर्सेस

अब हिन्दी में उपलब्ध हैं निःशुल्क एआई कोर्स, जैसे- एआई फॉर एजुकेटर्स, एआई इन फिज़िक्स, …