शनिवार, अप्रैल 04 2026 | 11:10:11 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम फिर से शुरू करने का किया ऐलान

चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम फिर से शुरू करने का किया ऐलान

Follow us on:

बीजिंग. भारत और चीन के बीच बदलते रिश्तों का असर सतह पर भी नजर आ रहा है। भारत से चीन जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद चीन ने भारतीय नागरिकों के लिए फिर से ऑनलाइन वीजा आवेदन की सुविधा बहाल करने का फैसला किया है।

भारत में चीन के राजदूत ने की घोषणा

भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।  उनके अनुसार, 22 दिसंबर 2025 से भारतीयों के लिए चीन का ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम फिर से शुरू हो जाएगा। इससे अब भारतीय यात्रियों को चीन का वीजा लेने के लिए दूतावास या वीजा सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि घर बैठे ही पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

भारत से जो भी यात्री चीन जाना चाहते है वो चीनी वीजा से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट visaforchina.cn/DEL3_EN/qianzh पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं यात्री इस वेबसाइट के जरिए वीजा से संबंधित अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

भारत ने भी उठाया था बड़ा कदम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना पहले ही शुरू कर दिया है। साल 2020 में सीमा पर हुए तनाव के बाद यह सुविधा निलंबित कर दी गई थी। अब चीन ने  भी वीजा को लेकर बड़ा ऐलान किया है जिससे साफ है कि दोनों देश संबंधों को सामान्य करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

भारत और चीन के बीच सुधरे संबंध

भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार सुधार उच्च-स्तरीय वार्ताओं के चलते संभव हो सका है। अक्टूबर 2024 में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात अग्रिम सैनिकों को पीछे हटाने का समझौता किया था। इसके बाद रूस के कजान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम मुलाकात हुई थी। भारत और चीन ने सीमा विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए रोडमैप तैयार करते हुए द्विपक्षीय तंत्रों को फिर से सक्रिय किया है।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन का अपहरण: ईरान समर्थित मिलिशिया ‘कतीब हिजबुल्लाह’ पर शक, FBI और एलीट सुरक्षा बल अलर्ट

बुधवार, 1 अप्रैल, 2026 | बगदाद इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई …