गुरुवार, फ़रवरी 05 2026 | 03:24:57 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

Follow us on:

मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 90 साल के एक्टर को हार्ट से जुड़ी समस्याएं थीं, जिसके बाद उनका इलाज हुआ था। पर फिर फेफड़ों में संक्रमण हो गया। वो खतरे से बाहर हैं। उन्हें 2 से 3 दिन में छुट्टी दे दी जाएगी। हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टरप्रेम चोपड़ाकी 10 नवंबर 2025 को अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर 90 साल के एक्टर का इलाज डॉक्टर नितिन गोखले और जलील पार्कर की निगरानी में चल रहा है।

शरीर में फैल गया इंफेक्शन!

रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि प्रेम चोपड़ा के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, प्रेम चोपड़ा अगले दो से तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे। कुछ रिपोर्ट्स बता रही हैं कि उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है।

निधन की झूठी अफवाह

बता दें कि कुछ साल पहले भी प्रेम चोपड़ा के निधन की झूठी अफवाह सोशल मीडिया पर फैली थी। उस समय खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में सामने आकर कहा था कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा था, ‘लोग बिना वजह ऐसी गलत बातें फैलाते हैं, जिससे परिवार और दोस्तों को बेवजह चिंता होने लगती है।’ अभिनेता ने तब इस तरह की अफवाहों पर अंकुश लगाने की अपील भी की थी।

प्रेम चोपड़ा और उनकी वाइफ को हुआ था कोरोना

इससे पहले प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। दोनों को उसी समय भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर जलील पार्कर की देखरेख में उनका इलाज हुआ था। इलाज के बाद वे दोनों पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। उस वक्त भी उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

एक्टर के डायलॉग भी हैं फेमस

प्रेम चोपड़ा ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके डायलॉग्स, उनका अंदाज और उनकी दमदार उपस्थिति आज भी दर्शकों को याद हैं। ‘बॉबी’ फिल्म का उनका मशहूर डायलॉग ‘प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा’ आज भी दर्शकों की जुबान पर है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं। 2023 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

साभार : नवभारत टाइम्स

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवार्ड: ‘मेडिटेशन’ एल्बम के जरिए दुनिया को दिया शांति का संदेश

मुंबई. तिब्बती आध्यात्मिक गुरु और शांति के दूत दलाई लामा ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में …