मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 02:59:49 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर-2025 का दिल्ली में समापन

अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर-2025 का दिल्ली में समापन

Follow us on:

देश भर से 17 राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,547 कैडेटों की भागीदारी के साथ, ‘अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर-2025’ 11 सितंबर, 2025 को डीजीएनसीसी कैंप, दिल्ली कैंट में संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें हथियार चलाना, मानचित्र पढ़ना, दूरी और क्षेत्र संकेत का आकलन और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम शामिल थे, जिससे कैडेटों की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को परखा गया।

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने समापन समारोह के दौरान एनसीसी समुदाय और कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 12 दिवसीय शिविर के दौरान प्राप्त अनुभव कैडेटों के भविष्य के प्रयासों के लिए एक अमूल्य आधारशिला का काम करेगा। उन्होंने कहा कि कैडेटों को अनुशासन, सम्मान और साहस से भरपूर जीवन जीने का अवसर मिला, जिससे उनमें नेतृत्व और सौहार्द की भावना जागृत होगी। समारोह के दौरान उन्होंने विजेता निदेशालयों को ट्रॉफी भी प्रदान की गई:

अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (बालक) परिणाम – 2025

एनसीसी निदेशालय का नाम स्थिति
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ प्रथम
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना द्वितीय

अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (बालिका) परिणाम – 2025

एनसीसी निदेशालय का नाम स्थिति
केरल और लक्षद्वीप प्रथम
दिल्ली द्वितीय

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने अपने संबोधन में देश के युवाओं को तैयार करने तथा प्रेरित, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए विश्व के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन एनसीसी की सराहना की, जिससे राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका और बढ़ गई।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

वैमानिक शास्त्र में वर्णित शकुन विमान का रेखाचित्र।

महर्षि भारद्वाज: क्या वाकई प्राचीन भारत में विकसित था विमानन विज्ञान? जानें ‘वैमानिक शास्त्र’ का सच

प्राचीन भारत की ज्ञान-परंपरा केवल दर्शन और अध्यात्म तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें विज्ञान, …