शनिवार, मई 16 2026 | 11:02:08 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / कोर्ट ने आजम खान को सेना पर विवादित बयान के मामले में दी क्लीनचिट

कोर्ट ने आजम खान को सेना पर विवादित बयान के मामले में दी क्लीनचिट

Follow us on:

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. अदालत ने गुरुवार को उन्हें एक मामले में बरी कर दिया. यह मामला भारतीय सेना पर दिए विवादित बयान का था. यह मामला उन पर 2017 में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था.

रामपुर की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. आजम खान को अदालत ने सेना के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले से बरी कर दिया है. साल 2017 में सेना पर विवादित बयान के मामले में बीजेपी नेता नेता और रामपुर के नगर विधायक आकाश सक्सेना ने 2017 में रामपुर के सिविल लाइंस पुलिस थाने में  मामला दर्ज कराया था. अदालत ने इस मामले में दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

साभार : एनडीटीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

फर्रुखाबाद: 16 साल तक ‘पहचान’ छिपाकर किया शोषण, अब पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

लखनऊ । शुक्रवार, 15 मई 2026 उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ क्षेत्र से …