बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:23:34 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / हमने 100 पाकिस्तानी जवान मारे, 150 सैनिक अभी भी हैं बंधक : बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी

हमने 100 पाकिस्तानी जवान मारे, 150 सैनिक अभी भी हैं बंधक : बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी

Follow us on:

क्वेटा. बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक का मामला अब और उलझता जा रहा है. बलोच लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तानी सरकार दोनों अलग-अलग दावे कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेना का दावा है कि सभी आतंकियों को मार गिराया गया है और बंधकों को छुड़ा लिया गया है. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान ने अपने 4 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूल की है. वहीं बीएलए का दावा है कि इस घटना में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए और 150 बंधक अभी भी उनके कब्जे में हैं.

150 बंधक अभी भी मेरे पास- BLA का दावा

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कल यानी (मंगलवार, 11 मार्च 2025) को बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने सिर्फ सेना और आईएसआई के अधिकारी को बंधन बनाया हुआ है और बाकी लोगों को छोड़ दिया है. इसके बाद 12 मार्च को बीएलए ने कहा कि उन्होंने अभी 100 पाकिस्तानी कर्मचारियों को मार गिराया. बीएलए ने बताया कि उन्होंने बुधवार को सिर्फ एक घंटे में 50 बंधकों को मार गिराया. बलूच लिबरेशन आर्मी ने बताया कि 11 मार्च की रात पाकिस्तान के ड्रोन हमले के जवाब में बीएलए ने 10 बंधकों को मार डाला था. वे दावा कर रहे हैं कि अभी भी उनके पास 150 बंधक हैं.

‘ऑपरेशन से पहले आतंकियों ने 21 यात्रियों को मारा’

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन बंधक मामले पर डीजी आईएसपीआर कहा, “बोलन के दादर इलाके में 11 मार्च को दोपहर 1 बजे आतंकियों ने ट्रेन की पटरी उड़ा दी और यात्रियों को बंधक बना लिया. इस ट्रेन में 440 यात्री सवार थे. सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाने से पहले ही आतंकियों ने 21 निर्दोष यात्रियों की हत्या कर दी. आतंकियों ने यात्रियों को 3-4 समूहों में बंधक बनाकर रखा था. आतंकी अफगानिस्तान में अपने हैंडलर्स (विदेशी हैंडलर्स सहित) से बातचीत कर रहे थे और उनसे निर्देश ले रहे थे.”

सभी आतंकवादी मारे गए- पाकिस्तान

डीजी आईएसपीआर ने कहा, “सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 33 आतंकवादियों को मार गिराया और सभी यात्रियों को बचा लिया गया. इस कार्रवाई के दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ. सुरक्षा बलों ने पेशेवर तरीके से इस कर्रवाई को अंजाम दिया, ताकि किसी यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे. इस जघन्य और कायरतापूर्ण हमले में शामिल सभी आतंकवादी मौके पर ही मारे गए.” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 3 सैनिक आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में मारे गए तो वहीं एक सैनिक ऑपरेशन के दौरान मारा गया. उन्होंने कहा कि अब सभी आतंकवादियों और उनके विदेशी प्रायोजकों से बेरहमी से निपटा जाएगा.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

18वें BRICS Summit 2026 की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों एवं द्विपक्षीय बैठकों का सांकेतिक चित्रण।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के आने पर संशय, जानिए द्विपक्षीय संबंधों के मायने

नई दिल्ली | मंगलवार, 11 अगस्त 2026 नई दिल्ली में आगामी 12 और 13 सितंबर …