मंगलवार, फ़रवरी 03 2026 | 11:25:13 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / 2028 तक भारत का पहला सात नैनोमीटर कंप्यूटर चिप हो जाएगा तैयार

2028 तक भारत का पहला सात नैनोमीटर कंप्यूटर चिप हो जाएगा तैयार

Follow us on:

नई दिल्ली. भारत का पहला स्वदेशी डिजाइन किया गया सात नैनोमीटर कंप्यूटर प्रोसेसर ‘शक्ति’ 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसे भविष्य में स्थानीय चिप प्लांट में उत्पादित किया जा सकेगा। आइआइटी मद्रास की टीम ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को यह जानकारी दी। मंत्री के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि उन्होंने टीम को चिपसेट के स्वदेशी उत्पादन की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है, जिसका उपयोग आइटी सर्वर में किया जा सकता है।

वैष्णव ने वीडियो में कहा- ‘हम 28 नैनोमीटर से सात नैनोमीटर तक का सफर तय कर रहे हैं ताकि भविष्य में इसे हमारे फैब में लोड किया जा सके।’ आइआइटी मद्रास की एक टीम द्वारा विकसित किया जा रहा यह प्रोसेसर वित्तीय, संचार, रक्षा और रणनीतिक क्षेत्रों के लिए कंप्यूटर सर्वरों में मददगार साबित होगा। वर्तमान में मोबाइल फोन, कंप्यूटर और सर्वर जैसे उच्च तकनीक वाले उपकरण ज्यादातर तीन से सात नैनोमीटर के बीच के आकार के चिप का उपयोग करते हैं।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

किसान आंदोलन 2026: बजट में MSP पर चुप्पी से भड़के किसान, क्या फिर होगा दिल्ली कूच?

नई दिल्ली. वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 के बाद देश के …