सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 07:16:56 PM
Breaking News
Home / राज्य / बिहार / केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे आपस में भिड़े, एक की मौत व दूसरा गंभीर

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे आपस में भिड़े, एक की मौत व दूसरा गंभीर

Follow us on:

पटना. भागलपुर के नवगछिया में  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दोनों भांजे आपस में भिड़ गए। और मामूली विवाद के बाद दोनों भाइयों की ओर से गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी की घटना में विश्वजीत यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों बचाने पहुंची मां को भी लगी गोली

बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई, जिनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पानी को लेकर हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद

घटना के तुरंत बाद घायल जयजीत यादव को भागलपुर में डॉ. एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से परिवार के लोग मर्माहत है। नवगछिया के  परवत्ता थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग हुई और दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़े इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है, और सभी की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

जानिए नवगछिया एसपी ने क्या क्या बातें कहीं

मामले में नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि आज सुबह करीब 7:30 बजे जगतपुर गांव में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई। इस घटना में एक भाई घायल हो गया और दूसरा अस्पताल में मृत हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि यह विवाद पानी की नल को लेकर हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर गोली चला दी। दोनों व्यक्तियों की पहचान विश्वजीत और जयजीत के रूप में हुई है। त्वरित कार्रवाई की गई है, और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमें जानकारी है कि ये दोनों व्यक्ति एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार हैं।”

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

लैंड फॉर जॉब मामला: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने कहा- ‘यह एक आपराधिक सिंडिकेट था’

नई दिल्ली. ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land for Job Case) मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री …