सोमवार, मार्च 02 2026 | 05:02:11 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / व्हाइट हाउस में डिनर के बाद एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘थैंक यू’

व्हाइट हाउस में डिनर के बाद एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘थैंक यू’

Follow us on:

वाशिंगटन. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) के अमेरिका दौरे ने कई अहम सौदों और रणनीतिक चर्चाओं के कारण वैश्विक सुर्खियां बटोरीं. लेकिन इस दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला और X के सीईओ एलन मस्क का साथ दिखाई देना. लंबे समय से चले आ रहे तनाव और सार्वजनिक विवादों के बावजूद मस्क को व्हाइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस के सम्मान में आयोजित स्टेट डिनर में आमंत्रित किया गया और वे वहां पहुंचे भी.

इस हाई-प्रोफाइल डिनर ने अमेरिका-सऊदी रिश्तों की मजबूती को दर्शाया. साथ ही, इस इवेंट के बाद एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करता हूं, जो उन्होंने अमेरिका और दुनिया के लिए किया है.” इस मैसेज ने दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

कैसे बिगड़े थे ट्रंप और मस्क के रिश्ते?

ट्रंप और मस्क का रिश्ता हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. 2016 में मस्क ने ट्रंप का समर्थन किया था. लेकिन थोड़े समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे. 2025 में मामला तब ज्यादा बिगड़ा जब मस्क ने ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ की कड़ी आलोचना की. इसके बाद मई 2025 में मस्क ने व्हाइट हाउस की सलाहकार समिति छोड़ दी. ट्रंप ने इसके जवाब में मस्क की कंपनियों पर सब्सिडी कम करने की धमकी दी, जबकि मस्क ने ट्रंप को ‘ओवररेटेड’ तक कह दिया था. इन सार्वजनिक बयानों और दबावों ने दोनों के बीच गहरी खाई पैदा कर दी.

फिर भी मस्क को क्यों बुलाया गया?

कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप और मस्क के बीच की कड़वाहट के बावजूद उन्हें स्टेट डिनर में बुलाना एक रणनीतिक फैसला था. इसके कई कारण बताए गए.

1. सऊदी निवेश: सऊदी अरब ने टेस्ला और मस्क की AI कंपनी xAI में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. MBS टेक्नोलॉजी और AI सेक्टर में तेजी से विस्तार करना चाहते हैं.

2. बड़े टेक सौदे: इस दौर में 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की डील पर चर्चा हो रही है, जिसमें टेक सेक्टर प्रमुख है. ऐसे में मस्क की मौजूदगी अमेरिका की टेक इंडस्ट्री को रिप्रेजेंट करती है.

3. अमेरिका की सॉफ्ट पावर: एक्सपर्ट्स के अनुसार, ट्रंप इस इवेंट के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी साख को मजबूत दिखाना चाहते थे. इसलिए मस्क और फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे बड़े नामों की उपस्थिति ने डिनर को और हाई-प्रोफाइल बना दिया.

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मस्क की ट्रंप के साथ बढ़ती नजदीकियां संकेत देती हैं कि वे राजनीतिक या रणनीतिक भूमिका में फिर से वापसी कर सकते हैं. हाल ही में वे चार्ली किर्क की ‘पीस समिट’ में भी ट्रंप के साथ नजर आए थे, जिसके बाद अब व्हाइट हाउस का स्टेट डिनर चर्चा का नया विषय बन गया है.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत: अमेरिका और इजरायल का तेहरान पर भीषण हमला

तेहरान. मध्य पूर्व (Middle East) से इस सदी की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर …