शुक्रवार, मार्च 27 2026 | 06:18:38 AM
Breaking News
Home / खेल / महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से उसी की क्रिकेटर सहेली ने की लूट

महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से उसी की क्रिकेटर सहेली ने की लूट

Follow us on:

लखनऊ. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और उत्तर प्रदेश की डीएसपी दीप्ति शर्मा के घर चोरी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस चोरी का आरोप उनकी ही सहेली आरुषि गोयल पर लगा है. पुलिस को इस बात की जानकारी दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने दी है. दीप्ति शर्मा की सहेली उनके साथ जूनियर टीम में खेल चुकी हैं. इस पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सोनम कुमार ने दी है.

क्या है पूरा मामला?

दीप्ति शर्मा की सहेली आरुषि गोयल दिल्ली की रहने वाली हैं और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जूनियर क्लर्क के पद पर हैं. आरुषि ने दीप्ति से दोस्ती का फायदा उठाते हुए थोड़े-थोड़े करके 25 लाख रुपये उधार ले लिए. लेकिन जब इन रुपयों को लौटाने की बारी आई तो आरुषि गोयल ने दीप्ति शर्मा को धोखा दिया और पैसे वापस देने से मना कर दिया.

दीप्ति ने आरुषि को अपने फ्लैट पर आने से मना कर दिया था. वहीं जब विदेश गई हुई थीं, तब आरुषि ने दीप्ति के फ्लैट से सामान लेने की बात कही. दीप्ति के भाई सुमित जब फ्लैट पर पहुंचे, तब उनके पास मौजूद चाबी से ताला नहीं खुला. इस घटना के बाद आरुषि ने बताया कि उसने ही ताला बदला था. बाद में सीसीटीवी फुटेज से जानकारी सामने आई कि आरुषि पहले भी दीप्ति की बिना इजाजत के फ्लैट पर आ चुकी है. आरुषि पर दीप्ति के फ्लैट से ढाई हजार डॉलर, सोने के गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगा है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक के साथ मुस्कुराती ओपिंदर कौर सेखों।

उम्र को मात: PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह की सास ओपिंदर कौर ने ट्रैक पर बरपाया कहर, जीते 3 गोल्ड

चंडीगढ़ | 22 मार्च 2026 उम्र सिर्फ एक संख्या है, और इस बात को सच …