मंगलवार, फ़रवरी 03 2026 | 11:19:45 AM
Breaking News
Home / राज्य / पश्चिम बंगाल / पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने अपना नया दल ‘जनता उन्नयन पार्टी’ बनाई

पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने अपना नया दल ‘जनता उन्नयन पार्टी’ बनाई

Follow us on:

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी का गठन कर लिया है। लंबे समय तक टीएमसी में रहे कबीर ने अपनी पार्टी नाक नाम जनता उन्नयन पार्टी (JUP) रखा है। कबीर ने इसके साथ ही मुर्शिदाबाद में एक भी सीट नहीं जीतने की चुनौती दी थी। कबीर ने 294 सीटों पर लड़ने का दावा किया है। यह सब तब हुआ है जब राज्य में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने बंगाल के 160 सीटों का लक्ष्य तय किया है। बेलडांगा में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में हुमायूं कबीर ने हुंकार भरी। हुमायूं कबीर ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कबीर की पार्टी चुनावों में मुश्किल वोट काट सकती है। अभी तक राज्य में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीमएसी को मुस्लिमों का करीब 70 फीसदी वोट मिलता आया है। ऐसे में टीएमसी की चुनावी रणनीति बिगड़ सकती है। कबीर ने रणनीति 90 से 100 मुस्लिम बहुल सीटों पर फोकस करने की है।

दो जगह से लड़ेंगे हुमायूं कबीर
टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर ने कहा है वह बेलडांगा और रेजिनगर ने चुनाव मेछान में उतरेंगे। इतना ही नहीं कबीर ने मुर्शिदाबाद से हिंदू महिला उम्मीदवार मनीषा पांडे को लड़ने का ऐलान कर दिया। कबीर ने कोलकाता की बालीगंज सीट से निशा चटर्जी का नाम तय किया है। हुमायूं कबीर ने अपने गढ़ बेलडांगा में 100 सीटें जीतने का दावा किया। कबीर ने यह भी कहा कि अगर की मीटिंग में शामिल कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज हुए तो ईंट से ईंट बजा देंगे। कबीर ने टीएमसी और बीजेपी दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता उन्नयन पार्टी 100 सीटें जीतेगी। इसमें 70 मुस्लिम और 30 हिंदू होंगे। हुमायूं कबीर अभी भरतपुर से विधायक हैं। हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला है।

क्या हुमायूं बनेंगे तुरूप का पत्ता
हुमायूं कबीर को भाजपा अपने लिए तुरूप का पत्ता मान रही है। उसे यह भरोसा है कि जिस तरह से कबीर एक ओर ममता बनर्जी पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। उससे राज्य में भगवा दल की राह आसान हो सकती है। हुमायूं कबीर पार्टी बनाकर अपने ममता विरोध वाले अभियान तेज कर दिया है। बीजेपी का आकलन है कि कबीर जितना सफल होंगे। उसी लिहाज से भाजपा की जीत की संभावना भी बढ़ेगी।कबीर के भाषणों से राज्य में हिंदू मुस्लिम वोटों का धुव्रीकरण होने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति को भांपकर बीजेपी मिशन 160 पर काम कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि उसे करीब 165 सीटों पर लाभ हो सकता है। पार्टी जल्द बंगाल में मिशन 160+ का औपचारिक ऐलान भी कर सकती है। पश्चिम बंगाल में करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम मत है। टीएमसी ने अधिकतम 75 फीसदी तक वोट हासिल किए हैं। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीट है। सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 148 सीट का है।

साभार : नवभारत टाइम्स

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका: I-PAC रेड मामले में ED अधिकारियों पर दर्ज FIR पर लगी रोक

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी विवाद में …