गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 03:03:36 AM
Breaking News
Home / खेल / चैंपियंस ट्रॉफी : बारिश के कारण रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच

चैंपियंस ट्रॉफी : बारिश के कारण रद्द हुआ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच

Follow us on:

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। मंगलवार को रावलपिंडी स्टेडियम में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में मुकाबले का रद्द करने का फैसला लिया गया है। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका नंबर-1 और ऑस्ट्रेलिया नंबर-2 पर हैं। दोनों के पास 3-3 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड तो साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया था। इंग्लैंड और अफगानिस्तान को अब भी पहली जीत की तलाश है।

4 पॉइंट्स में ग्रुप-बी के समीकरण

  • साउथ अफ्रीका :टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 3 अंक हैं। टीम ने 2 मैच खेले हैं। इनमें एक जीत मिली। जबकि दूसरा बेनतीजा रहा। अफ्रीकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक मार्च को इंग्लैंड से जीतना होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया:टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम के पास भी 3 अंक हैं, लेकिन टीम का नेट रन रेट 475 साउथ अफ्रीका (2.140) से कम है। ऑस्ट्रेलियन टीम को 28 फरवरी को अफगानिस्तान से खेलना है। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
  • इंग्लैंड:इंग्लिश टीम ने सिर्फ एक मैच खेला है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। अंग्रेजों को अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक-एक मैच खेलने हैं। इंग्लिश टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे।
  • अफगानिस्तान:अफगानी टीम पॉइंट्स टेबल के चौथे और सबसे आखिरी स्थान पर है। टीम को साउथ अफ्रीका ने 107 रनों से हराया। अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से मैच बचे हैं। अफगानी टीम को ये दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

PM Modi Meets CWG 2026 Medal Winners: ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’ – पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं को सराहा

नई दिल्ली । रविवार, 9 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली …