गुरुवार, मार्च 12 2026 | 09:44:50 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की होगी आपात बैठक

थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की होगी आपात बैठक

Follow us on:

बैंकाक. थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भयंकर सैन्य झड़पों ने दोनों मुल्कों को जंग के कगार पर ला खड़ा किया है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन झड़पों में 15 लोग मारे गए, जिनमें 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 लोग घायल हुए। कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की कोई खबर नहीं दी। हिंसा की शुरुआत बुधवार को एक बारूदी सुरंग के धमाके से हुई, जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इस घटना ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और भड़का दिया। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आम नागरिकों और एक अस्पताल पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “हम कंबोडिया सरकार से गुजारिश करते हैं कि वो फौरन इसे रोकें और अमन की राह पर लौटे।”

यूएन में होगी आपातकालीन बैठक

थाईलैंड ने कहा कि एक दशक में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सबसे खूनी सीमा लड़ाई में 100,000 से अधिक लोग बॉर्डर का इलाका छोड़कर पलायन कर गए हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट के कहने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों की सीमा पर झड़पों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगी। वहीं अमेरिका ने संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की सांकेतिक तस्वीर, भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव।

अंतरराष्ट्रीय संदर्भ, वैश्विक व्यापार चुनौतियां और भारत की रणनीति

– प्रहलाद सबनानी अमेरिका में 20 जनवरी 2025 को श्री डॉनल्ड ट्रम्प ने 47वें राष्ट्रपति …