शनिवार, मई 16 2026 | 12:41:24 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / बांदा में जनहित पार्टी की द्वितीय बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

बांदा में जनहित पार्टी की द्वितीय बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Follow us on:

लखनऊ. जनहित पार्टी की द्वितीय बैठक बांदा में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र कुमार थे, जबकि अध्यक्षता मंडल संयोजक अनिल तिवारी ने की। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को सुदृढ़ बनाने और आगामी योजनाओं को लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महामंत्री पीयूष द्विवेदी और मीडिया प्रभारी राहुल समेत एक दर्जन पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

ग्वालियर अधिवेशन पर चर्चा, पंकज को मिला अहम दायित्व

बैठक में आगामी ग्वालियर अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने रणनीति तैयार की और पंकज को इस कार्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। यह अधिवेशन पार्टी के विस्तार और उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

‘घुसपैठिए भगाओ, देश बचाओ’ आंदोलन की रूपरेखा तैयार

बैठक में ‘घुसपैठिए भगाओ, देश बचाओ’ आंदोलन पर भी चर्चा की गई। इस आंदोलन को जनजागरण अभियान के रूप में आयोजित करने की योजना बनाई गई। कालिंजर से चित्रकूट तक यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई, जिसके माध्यम से जनसामान्य को इस आंदोलन के उद्देश्य और महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

बृहद हस्ताक्षर अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई

बैठक में बृहद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान की जिम्मेदारी राजू त्रिपाठी और नवीन मिश्रा को संयुक्त रूप से सौंपी गई। इस हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य जनसमर्थन जुटाना और उसे राष्ट्रपति महोदया को सौंपना है।

सदस्यता अभियान पर जोर

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बैठक में विशेष रूप से जोर दिया गया। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और संगठन को मजबूत करें। बैठक के अंत में मंडल संयोजक अनिल तिवारी ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

 

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मुजफ्फरनगर प्रकरण पर चर्चा करते ग्रामीण और स्वामी यशवीर महाराज

मुजफ्फरनगर: अमीरनगर अपहरण कांड में 24 मई का अल्टीमेटम, गरमाई सियासत और बढ़ा आक्रोश

मुजफ्फरनगर | गुरुवार, 14 मई 2026   उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र …