शुक्रवार, मार्च 13 2026 | 11:32:30 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ का हमला, सभी आरोपी फरार

झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर भीड़ का हमला, सभी आरोपी फरार

Follow us on:

लखनऊ. झांसी से प्रयागराज जा रही एक ट्रेन पर एमपी के हरपालपुर में हमला कर दिया गया. हमलावरों ने ट्रेन पर पथराव करने के साथ-साथ तोड़ फोड़ भी की. यह ट्रेन महाकुंभ के लिए जा रही थी. बता दें कल मौनी अमावस्या की वजह से अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु लाखों की तादाद में प्रयागराज पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार यह घटना झांसी मंडल के हरपालपुर स्टेशन पर रात करीब एक बजे हुई. यहां भीड़ ने ट्रेन पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे ट्रेन के अंदर बैठ यात्री दशहत में आ गए. वहीं हमले के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में शामिल लोग ट्रेन की बोगी पर पथराव कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि भीड़ ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब लोग अंदर नहीं घुस पाए तो उन्होंने गेट और खिड़कियां तोड़ डालीं.

समझाइश के बाद रवाना हुई ट्रेन

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को तत्काल मौके पर बुलाया गया. रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना से रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें लेट हुई. छतरपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीक चौबे ने बताया कि रात करीब एक बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पर गेट नहीं खोलने के कारण कुछ लोगों ने ट्रेन में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की है. सूचना के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, ट्रेन छतरपुर से प्रयागराज कुंभ जा रही थी, सभी आरोपी मौके से भाग गए थे. वहीं हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने समझाइश देकर ट्रेन को रवाना किया, खजुराहो और छतरपुर में भी लोगों ने उपद्रव किया है.

प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

महाकुंभ को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पूरे प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की हुई है. कुंभ नगरी में जगह-जगह पुलिस कर्मियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

राहुल गांधी सुलतानपुर कोर्ट पेशी और अमित शाह मानहानि मामला ग्राफिक्स।

राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं: सुलतानपुर मानहानि केस में ‘वॉयस सैंपल’ का नया ट्विस्ट, क्या फँसेगा पेंच?

सुलतानपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर कानूनी विवादों के केंद्र में हैं। सुलतानपुर …