गुरुवार, अगस्त 20 2026 | 06:45:30 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दो दिन बुरी तरह से पिटी

फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ पहले दो दिन बुरी तरह से पिटी

Follow us on:

मुंबई. विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोमांस और ड्रामा से सजी ये फिल्म लोगों को पसंद तो आई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तारीफों के बाद भी फिल्म ने 2 दिनों में 1 करोड़ रुपयों का कलेक्शन नहीं कर पाया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 0.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही दूसरे दिन फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपयों की कमाई की है। 2 दिनों में भी फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन पार नहीं कर पाया है। मेकर्स को इससे निराशा हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में विजय वर्मा ने नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान रिजवी का किरदार निभाया है। रहमान एक शायर है और नाम कमाना चाहता है। साथ ही कहानी में अजीज का किरदार है जो नामचीन शायर है और रहमान उससे शायरी की कला सीखना चाहता है। इसी दौरान रहमान की जिंदगी में मन्नत बेग नाम की महिला की एंट्री होती है जिसे फातिमा सना शेख ने प्ले किया है। दोनों के बीच दोस्ती होती है और प्यार हो जाता है। शायरी, ख्वाब और चाय के बीच बढ़ने वाली ये कहानी सुखद होने के अहसास के करीब पहुंचती है और गलतफहमी की नजर लग जाती है। इसके बाद दोनों के प्यार का बुरा हाल होता है। ये लवस्टोरी लोगों को काफी पसंद आई है। क्रिटिक्स ने भी इसकी काफी तारीफ की है। फिल्म को विभु पुरी ने डायरेक्ट किया है और प्रशांत झा के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। फिल्म में विजय, नसीरुद्दीन और फातिमा के साथ शारिब हाशमी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।

मेकर्स को हाथ लगी निराशा

हालांकि अच्छी फिल्म होने के बाद भी कमाई के पहलू पर इसने मेकर्स को निराश किया है। पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर भी 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म अगले कुछ दिनों में अपना जादू बिखेर पाती है और लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो पाती है या नहीं। आने वाले कुछ दिन फिल्म का भविष्य तय करेंगे।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Awarapan 2, Batwara 1947 और Vishwanath And Sons की बॉक्स ऑफिस कमाई की तुलना, दूसरे दिन के कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को दर्शाता ग्राफिक.

स्वतंत्रता दिवस 2026: बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबला – Awarapan 2, Vishwanath And Sons और Batwara 1947 की कमाई में बंपर उछाल

मुंबई । रविवार, 16 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लंबे सप्ताहांत (Long Weekend) …