मंगलवार, मार्च 10 2026 | 06:48:12 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की वेनेजुएला के ऊपर का पूरा एयरस्पेस बंद करने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की वेनेजुएला के ऊपर का पूरा एयरस्पेस बंद करने की घोषणा

Follow us on:

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वेनेजुएला और उसके आसपास के एयरस्पेस को बंद करने का ऐलान किया है. ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच चल रहे तनाव के बीच यह कदम उठाया है. ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में बहुत जल्द हमला करेगा, क्योंकि देश में बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क मौजूद है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा, ‘सभी एयरलाइनों, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों से अनुरोध है कि वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार करें’. ट्रंप के इस ऐलान के बाद से अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर हमले की तैयारी तो नहीं कर रहा है?

मादुरो को पद से हटाने की मिल चुकी है धमकी

अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद से हटाने की धमकियां भी मिल चुकी हैं, जिन्हें ट्रंप प्रशासन लंबे समय से एक अवैध नेता मानता रहा है. अमेरिका सितंबर की शुरुआत से ही उन नावों पर हमले कर रहा है जिनके बारे में उसका दावा है कि वो कैरिबियन में ड्रग्स ले जाने वाले कार्टेल सदस्यों द्वारा चलाई जा रही हैं.

कैरिबियन में बड़ी सैन्य तैनाती

ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला पर दबाव बढ़ा रहा है, और उसने कैरिबियन में बड़ी सैन्य तैनाती की है, जिसमें विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत भी शामिल है. वाशिंगटन का कहना है कि इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है , लेकिन काराकस का कहना है कि शासन परिवर्तन ही अंतिम लक्ष्य है.

अमेरिकी सेना ने जहाजों को बनाया था निशाना

अमेरिकी सेना ने सितंबर की शुरुआत से अब तक कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित तौर पर 20 से अधिक मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे जहाजों पर हमले किए थे, जिनमें 80 से अधिक लोग मारे गए हैं. वाशिंगटन ने अभी तक इस बात का सबूत नहीं दिखाया है कि जिन जहाजों को निशाना बनाया गया था, उनका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया गया था या वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खतरा थे.

ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

ट्रंप ने गुरुवार को सैन्य कर्मियों के साथ थैंक्सगिविंग फोन कॉल के दौरान अब तक का सबसे कड़ा संकेत दिया कि वेनेजुएला के अंदर हमले किए जाएंगे. रिपोर्ट केअनुसार , ट्रंप ने सैन्यकर्मियों से कहा ‘हाल के हफ़्तों में, आप वेनेज़ुएला के ड्रग तस्करों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं, जिनकी संख्या बहुत ज़्यादा है. बेशक, अब समुद्र के रास्ते बहुत ज़्यादा तस्कर नहीं आ रहे हैं’.

राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘आपने शायद गौर किया होगा कि लोग समुद्र के रास्ते सामान पहुंचाना नहीं चाहते, और हम उन्हें ज़मीन के रास्ते भी रोकना शुरू कर देंगे, ज़मीन से सामान पहुxचाना आसान है, लेकिन यह बहुत जल्द शुरू होने वाला है’.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सऊदी अरब के अल-खरज में मिसाइल हमले के बाद का मंजर और भारतीय दूतावास की सुरक्षा गाइडलाइंस।

सऊदी अरब के अल-खरज पर मिसाइल हमला: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी, जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच रविवार को सऊदी अरब के अल-खरज …