मंगलवार, मार्च 24 2026 | 12:36:49 PM
Breaking News
Home / व्यापार / सप्ताह के दौरान क्रूड ऑयल वायदा में 1488 रुपये का ऊछालः सोना वायदा 598 रुपये और चांदी वायदा 5771 रुपये तेज

सप्ताह के दौरान क्रूड ऑयल वायदा में 1488 रुपये का ऊछालः सोना वायदा 598 रुपये और चांदी वायदा 5771 रुपये तेज

Follow us on:

कमोडिटी वायदाओं में 317638 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 1893658 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ साप्ताहिक टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 149497 करोड़ रुपये का हुआ साप्ताहिक कारोबारः बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स फ्यूचर्स 40098 पॉइंट के स्तर पर

मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर 6 से 12 मार्च के सप्ताह के दौरान कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 2211304.08 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 317638.62 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 1893658.49 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। बुलियन इंडेक्स बुलडेक्स का मार्च वायदा 40098 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 85829.63 करोड़ रुपये का हुआ।

आलौच्य अवधि के सप्ताह के दौरान कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 149497.12 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 161040 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 163577 रुपये और नीचे में 159320 रुपये पर पहुंचकर, 159673 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 598 रुपये या 0.37 फीसदी बढ़कर 160271 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। गोल्ड-गिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 119 रुपये या 0.09 फीसदी गिरकर 131276 रुपये प्रति 8 ग्राम हुआ। गोल्ड-पेटल मार्च वायदा 9 रुपये या 0.05 फीसदी लुढ़ककर 16490 रुपये प्रति 1 ग्राम सप्ताह के अंत में बंद हुआ। सोना-मिनी अप्रैल वायदा 160863 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 163590 रुपये और नीचे में 159400 रुपये पर पहुंचकर, सप्ताह के अंत में 554 रुपये या 0.35 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 160367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गोल्ड-टेन मार्च वायदा प्रति 10 ग्राम 161499 रुपये पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में 164000 रुपये और नीचे में 160506 रुपये पर पहुंचकर, 161141 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 218 रुपये या 0.14 फीसदी की तेजी के संग 161359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा।

ताजा बिजनेस खबरें: matribhumisamachar.com/category/business/

चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा सत्र के आरंभ में 267950 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 279463 रुपये के उच्च और 260743 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 262191 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 5771 रुपये या 2.2 फीसदी की बढ़त के साथ 267962 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 4795 रुपये या 1.78 फीसदी बढ़कर सप्ताह के अंत में 273614 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 4719 रुपये या 1.75 फीसदी की तेजी के संग 273720 रुपये प्रति किलो सप्ताह के अंत में हुआ।

मेटल वर्ग में 18459.06 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 7.45 रुपये या 0.62 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 1202.3 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। जबकि जस्ता मार्च वायदा 4.05 रुपये या 1.26 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 325.35 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। इसके सामने एल्यूमीनियम मार्च वायदा 19.35 रुपये या 5.85 फीसदी बढ़कर 349.95 रुपये प्रति किलो के भाव पर सप्ताह के अंत में बंद हुआ। जबकि सीसा मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 25 पैसे या 0.13 फीसदी की नरमी के साथ 188.25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुआ।

सोने-चांदी के ताजा भाव: matribhumisamachar.com/gold-silver-price-updates/

इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 149644.14 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 7316 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 10549 रुपये के उच्च और 7207 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 1488 रुपये या 20.34 फीसदी की मजबूती के साथ 8804 रुपये प्रति बैरल बंद हुआ। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी मार्च वायदा सप्ताह के अंत में 1492 रुपये या 20.4 फीसदी की तेजी के संग 8806 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 274.5 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 322.9 रुपये के उच्च और 271.9 रुपये के नीचले स्तर को छूकर, 273.6 रुपये के पिछले बंद के सामने सप्ताह के अंत में 24 रुपये या 8.77 फीसदी की मजबूती के साथ 297.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ। जबकि नैचुरल गैस-मिनी मार्च वायदा 24.1 रुपये या 8.81 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 297.6 रुपये प्रति एमएमबीटीयू बंद हुआ।

कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल मार्च वायदा सत्र के आरंभ में 947.1 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में 45.6 रुपये या 4.81 फीसदी की तेजी के संग 994.1 रुपये प्रति किलो हुआ। इलायची का मार्च वायदा सप्ताह के आरंभ में 2477 रुपये के भाव पर खूलकर, सप्ताह के अंत में यह वायदा 49 रुपये या 1.98 फीसदी की बढ़त के साथ 2525 रुपये हुआ।

शेयर बाजार और कमोडिटी एनालिसिस: matribhumisamachar.com/market-analysis/

कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के दौरान एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 92035.73 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 57461.39 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 10761.96 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 5011.74 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 57.98 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 2572.87 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 117287.92 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 32235.87 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 33.41 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई।

सप्ताह के अंत में ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 7824 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 41540 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 14867 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 209674 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 30147 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 5941 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 13988 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 49644 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 17371 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 19567 लोट के स्तर पर था।

इंडेक्स फ्यूचर्स में बुलडेक्स मार्च वायदा 39380 पॉइंट पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में 40590 के उच्च और 39356 के नीचले स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में 385 पॉइंट बढ़कर 40098 पॉइंट के स्तर पर बंद हुआ।

Credit : Naimish Trivedi

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कानपुर मंडी भाव: चकरपुर में गेहूं और दालों की कीमतों में स्थिरता, क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम?

कानपुर, 23 मार्च 2026| उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में शुमार कानपुर की चकरपुर अनाज …