गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 03:43:37 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस शनिवार, 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस शनिवार, 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर

Follow us on:

मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस शनिवार, 29 अगस्त, रात 9:30 बजे। द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी चर्चित फिल्मों के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता-पूर्व इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे और पीड़ादायक अध्यायों में से एक को उजागर करती है।

विभाजन से पहले के बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘द बंगाल फाइल्स’ 16 अगस्त, 1946 को हुए डायरेक्ट एक्शन डे की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने बंगाल के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर अशांति और अराजकता को जन्म दिया था। इन घटनाओं ने क्षेत्र पर गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ा तथा भारत के इतिहास की दिशा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हुए स्वतंत्रता के बाद देश की यात्रा को आकार दिया। व्यापक उथल-पुथल के बीच साहस, त्याग और जिजीविषा की कहानियों के माध्यम से यह फिल्म इतिहास के उस अध्याय को सामने लाती है, जिसकी गूँज आज भी पीढ़ियों तक महसूस की जाती है।

फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती जैसे अनुभवी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अपने संयमित और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से इन कलाकारों ने फिल्म की भावनात्मक गहराई और विषय की गंभीरता को संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर प्रस्तुत किया है।

द बंगाल फाइल्स के ज़रिए विवेक अग्निहोत्री इतिहास की उन जटिल घटनाओं और उनके पीढ़ियों तक पड़ने वाले प्रभाव को समझने की कोशिश करते हैं। टेलीविज़न पर यह फिल्म दर्शकों को भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय से रूबरू होने का मौका देती है और उन्हें सोचने, याद करने और अपने परिवार के साथ सार्थक बातचीत करने के लिए प्रेरित करती है।

देखना न भूलें ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस शनिवार, 29 अगस्त, रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

 

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

द ट्रेटर्स सीजन 2 विवाद: शहनील गिल और क्रिस्टल डिसूजा का चीटिंग का आरोप, पारुल गुलाटी ने दिया ‘Innocent’ होने का जवाब

मुंबई । सोमवार, 24 अगस्त 2026 रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ (The Traitors Season …