लोड हो रहा है...

जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में कारोबार बढ़ाने के लिए सिरसा के 50 प्रमुख डीलर्स से की मुलाकात

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

सिरसा, हरियाणा, अक्टूबर, 2026 : जीनस इनोवेशन लिमिटेड भारत में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी हरियाणा में अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए डीलर्स और चैनल पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत, जीनस इनोवेशन के सिरसा स्थित अधिकृत चैनल पार्टनर गुरु गोविंद ऑटो एजेंसी ने एक डीलर सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें क्षेत्र के करीब 50 प्रमुख डीलर्स ने हिस्सा लिया।

यह डीलर सम्मेलन मनाली में आयोजित हुआ, जो जीनस इनोवेशन के मजबूत क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तैयार करने, चैनल पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत करने और बाज़ार की बदलती जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने पर कंपनी के लगातार ध्यान को दर्शाता है। इस दौरान, ग्राहकों की बदलती पसंद, सिरसा और आसपास के बाजारों में कारोबार के अवसरों, कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाज़ार से जुड़ी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जीनस इनोवेशन के नए और उन्नत तकनीक वाले पॉवर सॉल्यूशंस के पोर्टफोलियो पर खास ध्यान दिया गया। इसमें मैक्सीलायन, कंपनी का इनबिल्ट लिथियम इन्वर्टर और हाल ही में लॉन्च किया गया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर शामिल हैं। प्रोडक्ट प्रदर्शन और इंटरैक्टिव सेशंस के माध्यम से डीलर्स को पॉवर बैकअप और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े कंपनी के समाधानों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला।

कार्यक्रम में बोलते हुए, जीनस इनोवेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स, श्री हर्षवर्धन शर्मा ने कहा, “हमारी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में चैनल पार्टनर्स की अहम् भूमिका है। उनकी मदद से हम पॉवर बैकअप और सोलर सॉल्यूशंस के अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स को ग्राहकों तक पहुँचा पाते हैं। बाज़ार की अच्छी समझ और स्थानीय ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव हमें अपनी पहुँच का विस्तार करने और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। इस डीलर सम्मलेन में हमें बाज़ार की बदलती जरूरतों पर विचार साझा करने और डीलर्स को अपने प्रोडक्ट्स की बेहतर जानकारी देने का मौका मिला। जीनस में हम इस क्षेत्र में अपनी पहुँच का विस्तार करने के लिए प्रोडक्ट ट्रेनिंग, बाज़ार में जरूरी सहयोग और तकनीक आधारित समाधान उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रहे हैं।”

- Advertisement -

इस बैठक में प्रोडक्ट से जुड़ी खास ट्रेनिंग और इंटरेक्शन सेशंस भी आयोजित किए गए, ताकि डीलर्स जीनस इनोवेशन के पोर्टफोलियो को बेहतर ढंग से समझ सकें और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर सकें। कंपनी ने इस मौके पर चैनल पार्टनर्स से ग्राहकों की बदलती पसंद और सिरसा व आसपास के बाज़ारों में कारोबार के नए अवसरों को लेकर सुझाव भी लिए।

सिरसा में डीलर्स के साथ यह बैठक एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र में जीनस इनोवेशन की व्यापक ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 7.5 लाख से अधिक यूनिट है। इसके पास 1.5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएँ हैं। 10,000 से अधिक रिटेल पार्टनर्स के नेटवर्क के साथ जीनस इनोवेशन अब तक 50 लाख से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएँ दे चुकी है और 28 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है।

Featured Article

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।