शनिवार, मार्च 14 2026 | 10:05:49 PM
Breaking News
Home / राज्य / पूर्वोत्तर भारत / मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

Follow us on:

इंफाल. मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने गुरुवार (20 जुलाई) को बताया कि ये मानवता के लिए क्राइम है. हमने तुरंत वीडियो को देखते हुए ऑपरेशन शुरू कर दिया था. सुबह एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था, अब और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. जिसके बाद इस मामले में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. छापेमारी जारी है. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया, हमने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की. हमने एक मिनट भी जाया नहीं किया है. कोई दोषी नहीं बचेगा.

मणिपुर की राज्यपाल ने ली जानकारी

इस मामले पर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि ये घटना निंदनीय है. मैंने डीजीपी को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी.

”बातचीत से ही समाधान संभव”

राज्यपाल ने कहा कि एक मंच पर सब लोग बैठें और अपनी मांगें रखें, बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है. हिंसा से किसी का लाभ नहीं होता. बातचीत से ही समाधान संभव है. राज्यपाल ने डीजीपी से जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को विशेष सुरक्षा देने को भी कहा है.

मणिपुर में विरोध प्रदर्शन

इस घटना के विरोध में गुरुवार को मणिपुर में इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली भी निकाली है. ये घटना 4 मई की है. जिसका वीडियो अब सामने आया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उपद्रवियों की भीड़ दो महिलाओं की नग्न परेड करा रही है. आरोप है कि महिलाओं के साथ गैंगरेप भी हुआ है.

विपक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष भी बीजेपी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा मांगते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मणिपुर में मानवता मर गयी है. महिलाओं के साथ रेप किया जा रहा है और पीएम मोदी चुप बैठे हैं. बता दें कि, मणिपुर में दो महीनों से जारी हिंसा में अब तक लगभग 160 लोगों की मौत हो चुकी है.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अमित शाह असम में ₹1715 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए

अमित शाह का असम दौरा: ₹1715 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी पूर्वोत्तर की तस्वीर

गुवाहाटी. असम की राजनीति और बुनियादी ढांचे (Infrastructure Development) के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ …