शनिवार, अगस्त 15 2026 | 06:41:37 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / फेक वीडियो : कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री काजोल का चेहरा

फेक वीडियो : कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री काजोल का चेहरा

Follow us on:

मुंबई. सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी का डीपफेक वीडियो वायरल होता रहता है। पिछले दिनों रश्मिका मंदाना और कटरीना कटरीना कैफ की तस्वीरों के साथ भी छेड़छाड़ कर डीप फेक वीडियो बनाया गया था, जिसकी फैंस और अमिताभ बच्चन जैसे लोकप्रिय सितारों ने कड़ी निंदा की थी। अब इस लिस्ट में काजोल का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेत्री की डीप फेक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रश्मिका के बाद अब डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं काजोल
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला को कैमरे के सामने कपड़े बदलते देखा जा रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि कैमरे के सामने कपड़े बदल रही महिला कोई और नहीं बल्कि काजोल है। हालांकि, वीडियो में यह साफ पता चल रहा है कि इस वीडियो में काजोल के चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है।  इसमें काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल किया गया है।

कपड़े बदल रही लड़की पर लगाया अभिनेत्री का चेहरा
बता दें कि वेबसाइट बूम ने इस वीडियो के पीछे की असल सच्चाई का पता लगाया है और इसका फैक्ट चेक भी किया है। यह वीडियो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की है और इस डीपफेक वीडियो में काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही काजोल के फैंस काफी निराश हुए हैं और कई लोग इस वीडियो के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने नहीं किया रिएक्ट
गौरतलब है कि वीडियो में नजर आ रही लड़की और फेक चेहरा दोनों को गुप्त ही रखा गया है है और बताया गया है कि यह ओरिजिनल वीडियो टिक टॉक पर मौजूद है। इससे साफ है कि वीडियो में नजर आ रही महिला काजोल नहीं हैं। असली वीडियो 5 जून 2023 को अपलोड किया गया था। अब देखना है कि अभिनेत्री इसपर क्या रिएक्शन देती हैं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sunny Deol and Rajkumar Santoshi with Sugata Bose at Netaji Bhawan Kolkata during Batwara 1947 movie promotion

विभाजन के इतिहास से जुड़ा सिनेमा: ‘Batwara 1947’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी भवन में सुगत बोस से की खास मुलाकात

कोलकाता | गुरुवार, 13 अगस्त 2026 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक—अभिनेता …