गुरुवार, मार्च 05 2026 | 12:13:17 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / गणतंत्र दिवस पर दिखी महिला शक्ति की झलक, उ.प्र. ने कराये रामलला के दर्शन

गणतंत्र दिवस पर दिखी महिला शक्ति की झलक, उ.प्र. ने कराये रामलला के दर्शन

Follow us on:

नई दिल्ली. देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां मोदी ने 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद वे गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पहुंचे। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचे। 1984 के बाद पहली बार कोई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए बग्घी से पहुंचा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरी बार राजपथ पर तिरंगा फहराया। 13 हजार स्पेशल गेस्ट भी पहुंचे। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और भारत-लोकतंत्र की मातृका (जननी) है।

परेड का आगाज 100 महिला म्यूजिशियन ने शंख, नगाड़े और दूसरे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ किया। 100 महिलाओं ने अपने पारंपरिक पहनावे में लोक नृत्य किया। फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लिया। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट थे। फ्लाईपास्ट में पहली बार फ्रांसीसी आर्मी के राफेल फाइटर प्लेन भी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश की झांकी चर्चा में रही। यह झांकी भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या: विकसित भारत- समृद्ध भारत’ पर केंद्रित रही। इसमें भगवान राम के बाल रूप को दिखाया गया।

विकसित भारत पर केंद्रित अरुणाचल प्रदेश की झांकी भी निकली। इसके बाद हरियाणा और फिर मणिपुर की झांकी ‘थंबल गी लांग्ला- लोटस थ्रेड्स’ निकली। मणिपुर के बाद आत्मनिर्भर पर आधारित मध्य प्रदेश की झांकी निकली। इसके बाद ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की झांकियां दिखाई दीं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता 19 बच्चे भी परेड में शामिल हुए। इन्हें बहादुरी, कला-संस्कृति, विज्ञान, समाज सेवा, खेलकूद जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए पुरस्कार दिया गया।

BSF के ऊंट दल ने परेड में भाग लिया। इसका नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह खींची ने किया। कर्तव्य पथ पर पहली बार BSF महिला ब्रास बैंड और सीमा सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी ने मार्च किया। ‘नारी शक्ति’ देश की महिला शक्ति को दर्शाया। भारतीय वायु सेना की झांकी भी परेड में शामिल हुई। इसका विषय- भारतीय वायु सेना: सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर रखा गया। इसके कमांडर फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर अस्मा शेख रहीं। दिल्ली पुलिस का सभी महिला बैंड ने पहली बार #RepublicDay परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व बैंड मास्टर सब इंस्पेक्टर रुयांगुनुओ केन्से ने किया।

कर्त्तव्य पथ पर पहली बार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महिला टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया। इसमें आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना, भारतीय वायु सेना से फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल रहीं।भारतीय नौसेना की झांकी में ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाया गया। इसमें विमानवाहक पोत INS विक्रांत और नौसेना के जहाज दिल्ली, कोलकाता और शिवालिक और कलवरी क्लास पनडुब्बी को भी दिखाया गया।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खाड़ी देशों के नेताओं से बात करते हुए - कूटनीतिक सक्रियता।

ईरान संकट: ‘मिशन मोड’ में भारत, 1 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा के लिए PM मोदी ने संभाली कमान

नई दिल्ली. पश्चिमी एशिया में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की कथित मृत्यु और बढ़ते …