रविवार, फ़रवरी 08 2026 | 06:25:26 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / कांग्रेस प्रत्याशियों को रेल टिकट तक देने के भी पैसे नहीं : राहुल गांधी

कांग्रेस प्रत्याशियों को रेल टिकट तक देने के भी पैसे नहीं : राहुल गांधी

Follow us on:

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोलाः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोला। उन्होंने कहा कि ये कोई कांग्रेस के अकाउंट की बात नहीं है, ये लोकतंत्र की हत्या की बात है।

प्रचार करने में आ रही परेशानी

राहुल ने कहा कि हम पैसों की कमी के चलते चुनावी प्रचार नहीं कर पा रहे। हमारे प्रत्याशी हवाई जहाज क्या रेल टिकट तक नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर ये हमला, प्रचार रोकने के लिए किया जा रहा है।

चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर बोला हमला

इसी के साथ खरगे ने चुनावी बॉन्ड (Electoral bond) को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कारण चुनावी बॉन्ड पर बड़ी सच्चाई सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्ता पक्ष ये नहीं चाहता कि हर कोई बराबरी से चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़े इसलिए विपक्ष को कम चुनावी चंदा मिला और हमें जो मिला वो हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। खरगे ने ये भी कहा कि भाजपा को कितना कैश में चंदा मिला इसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा का हर जगह एकाधिकार देखने को मिल रहा है, चाहे विज्ञापन हो या मीडिया पर कंट्रोल।

कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिशः सोनिया

उधर, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Ancient Indian Viman Shastra diagram by Rishi Bharadwaj

प्राचीन भारत का विज्ञान: क्या विमान और ब्रह्मास्त्र हकीकत थे या सिर्फ कवियों की कल्पना?

प्राचीन भारतीय ग्रंथों, विशेषकर रामायण और महाभारत, में वर्णित विमान और दिव्यास्त्र (जैसे ब्रह्मास्त्र) सदियों …