गुरुवार, अप्रैल 09 2026 | 11:08:16 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / इंडी गठबंधन ने देश के नाम पर देशविरोधी तत्वों को जोड़ा : रोहन गुप्ता

इंडी गठबंधन ने देश के नाम पर देशविरोधी तत्वों को जोड़ा : रोहन गुप्ता

Follow us on:

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नाम पर बने इस गठबंधन में ‘राष्ट्र विरोधी तत्व’ शामिल हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद BJP मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी नेताओं से अयोध्या मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ‘चुप रहने’ को कहा था।

रोहन गुप्ता ने कहा, ‘कितने विरोधाभास हो सकते हैं? एक संचार प्रभारी हैं जिनके नाम में ‘राम’ है, उन्होंने हमें चुप रहने को कहा जब सनातन (धर्म) का अपमान किया जा रहा था…देश के नाम का इस्तेमाल करके एक गठबंधन बनाया गया लेकिन इसमें ‘देश विरोधी ताकतें’ शामिल की गईं।’ उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और पूछा कि उसे AAP का समर्थन करने की ‘मजबूरी’ क्यों है, जिसका नेतृत्व अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, जिन पर कांग्रेस ने खालिस्तानियों से संबंध होने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा, ‘क्या मजबूरी है कि केजरीवाल, जिन पर कांग्रेस ने खालिस्तानियों से संबंध होने का आरोप लगाया था, आज उसी पार्टी द्वारा समर्थन किया जा रहा है?’ गुप्ता गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए। गुप्ता ने पिछले महीने अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। नेता ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता द्वारा ‘निरंतर अपमान’ और ‘चरित्र हत्या’ का आरोप लगाया था।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डॉ. उमेर अहमद इलियासी और वक्फ बोर्ड चेयरपर्सन डॉ. दरख्शां अंद्राबी

PoK में उठी ‘घर वापसी’ की मांग, बदहाली देख भारत की ओर देख रहे हैं वहां के लोग: डॉ. इलियासी

श्रीनगर | शुक्रवार, 3 अप्रैल, 2026 अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ. उमेर अहमद …