शुक्रवार, सितंबर 18 2026 | 11:21:17 PM

विपक्ष उतारेगा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद बीते दिनों मोदी कैबिनेट का बंटवारा चर्चा का विषय बना रहा. अब एनडीए में लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बीच विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का एक बड़ा बयान सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, अब विपक्ष भी स्पीकर चुनाव में अपना उम्मीदवार उतार सकता है.

लोकसभा स्पीकर के लिए विपक्ष उतार सकता है उम्मीदवार

सूत्रों की मानें तो लोकसभा स्पीकर के लिए विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतार सकता है. कहा जा रहा है कि विपक्ष अभी सत्तापक्ष के उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने का इंतजार कर रहा. अगर सत्तापक्ष ने आम सहमति से उम्मीदवार दिया तो ठीक नहीं तो विपक्ष स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार जरूर देगा.

एनडीए के ऐलान का इंतजार

I.N.D.I.A. सूत्रों ने दावा किया कि विपक्ष एनडीए द्वारा स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रहा है. उसके बाद ही वे इस मामले पर कोई निर्णय लेंगे. उनका कहना है कि अगर एनडीए और इंडी अलायंस के बीच सर्वसम्मति से कोई उम्मीदवार तय नहीं हुआ तो हम स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

उपसभापति पद की मांग की..

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि विपक्ष ने सरकार से उपसभापति पद की मांग की है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेंगे और फिर फैसला वोटिंग के जरिए ही होगा.

- Advertisement -

सत्र 18 जून को बुलाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से बुलाया जाएगा. नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 जून को चुनाव होंगे, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए घमासान देखने को मिल सकता है. बता दें कि एनडीए गठबंधन के पास बहुमत का आंकड़ा 293 सीटों का है जबकि I.N.D.I.A. के पास 234 सीटें हैं.

साभार : जी न्यूज

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।