लोड हो रहा है...

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषित की 25 प्रत्याशियों की सूची

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी हो गई है। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इससे पहले पार्टी ने दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 22 उम्मीदवार के नाम का एलान किया था वहीं, पहली लिस्ट में 99 कैंडिडेट घोषित किए थे। बता दें कि भाजपा ने कुल 146 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।

किस उम्मीदवार को कहां से मिला टिकट

बात करें तीसरी लिस्ट में  सावनेर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष रंजीत देशमुख को उम्मीदवार बनाया है। नागपुर मध्य सीट से प्रवीण प्रभाकरराव दटके को टिकट मिला है। नागपुर उत्तर (अजा) से मिलिंद पांडुरंग माने को टिकट दिया गया है। पार्टी ने बोरीवली से संजय उपाध्याय, लातूर विधानसभा सीट से अर्चना शैलेश पाटिल चाकुरकर को टिकट दिया है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में चार महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने मौजूदा विधायक भारती लावेकर को वर्सोवा से और पराग शाह को घाटकोपर पूर्व से फिर से उम्मीदवार बनाया है।

बोरीवली सीट पर भाजपा ने बदला उम्मीदवार

बोरीवली सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। विधायक सुनील राणे का टिकट काटकर संजय उपाध्याय को मौका दिया गया है।

नादेड़ लोकसभा उपचाव के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित

वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने डॉ संतुक मातोतराव हम्बर्डे को उम्मीदवार बनाया है.

- Advertisement -

इन दिग्गज नेताओं को बनाया गया स्टार प्रचारक

हाल ही में पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। यह सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बता दें कि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख है। 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होना है। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

2019 विधानसभा चुनाव का हाल

बीजेपी ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीती। गठबंधन से एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।