लोड हो रहा है...

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का 2.48 मिनट का ट्रेलर हुआ रिलीज

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

पटना. ‘पुष्पा फ्लावर नहीं आग है…’ एक बार फिर से आग लगाने अल्लू अर्जुन आ गए हैं. इस बार आग के साथ-साथ अल्लू अल्जू अपने साथ ऐसा तूफान लेकर आए हैं जिससे बच पाना उनके दुश्मनों के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा. 2.48 मिनट के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अपने उसी रौब में लौटे हैं जिसमें उन्होंने फैंस को दीवाना बना रखा है. फिल्म में अल्लू इस बार वाइल्ड फायर करने आए हैं. जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि 5 दिसंबर पर बॉक्स ऑफिस पर आंधी आना तय है.

खूब मारधाड़स करते दिखे पुष्पा

अगर आपने पुष्पा की पहली किस्त देखी है तो दूसरी किस्त में आपको उससे ज्यादा तांडव होता दिखेगा. मारधाड़ इसमें इतनी ज्यादा दिखाई गई है कि एक्शन सीन आपको काफी पॉवरफुल लगेंगे. ट्रेलर की शुरुआत में अल्लू अर्जुन एक डायलॉग बोलते दिखे जो काफी दमदार है. ये डायलॉग है- ‘जो मेरे हक का पैसा है…वो चार आना हो या आठ आना, वो सातवें आसमान पर हो या सात समंदर पार हो…पुष्पा का उसूल…करने का वसूल.’

फरमाते दिखे इश्क

जहां एक ओर पुष्पा का एक्शन अवतार आपको इंप्रेस कर देगा तो वहीं अल्लू और रश्मिका का रोमांस भी किलिंग दिखाया गया है. कुछ सीन्स तो दोनों के बीच ऐसे रोमांटिक सीन्स तो ऐसे फिल्माए गए हैं जो फिल्म के एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं. आपको बता दें. ये ट्रेलर लॉन्च इवेंट पटना के गांधी मैदान में हुआ. जहां पर अल्लू को देखने के लिए भीड़ इतनी ज्यादो हो गई कि उन्हें कंट्रोल करन के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

साभार : जी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।