रविवार, फ़रवरी 22 2026 | 07:38:54 AM
Breaking News
Home / राज्य / छत्तीसगढ़ / मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे उपस्थित

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे उपस्थित

Follow us on:

भोपाल. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हो गया। मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने पद की शपथ ग्रहण की। दोनों ही राज्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

मध्य प्रदेश में ऐसा रहा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उज्जैन दक्षिण विधानसभा से तीन बार विधायक रहे यादव प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।

चौहान के पहुंचते ही लगे मामा-मामा के नारे

कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। चौहान जैसे ही मंच पर पहुंचे पूरा मैदान मामा-मामा के नारों से गूंज उठा। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाती रही। कार्यक्रम शुरू होने से पहले चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नए मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास और जनता के हित को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

शपथ लेने से पहले मंदिर गए थे मोहन यादव

राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भोपाल के एक मंदिर पहुंचे थे। इसके साथ ही वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी गए थे। यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्यान और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की थी। भाजपा ने सोमवार को इस बात का ऐलान किया था कि इस बार राज्य का मुख्यमंत्री पद मोहन यादव को दिया जाएगा।

पढ़िए छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम का हाल

वहीं, बुधवार की शाम को छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां विष्णुदेव साय ने अपने उप मुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा के साथ शपथ ग्रहण की। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में हुआ। यहां भी पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, पार्टी अध्यक्ष नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शपथ लेने से पहले लिया मां का आशीर्वाद

विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पैर छूकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि मां मेरी प्रेरणास्रोत हैं और उन्होंने हमेशा मुझे जनसेवा के लिए प्रेरित किया है। इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

कौन-कौन हुआ इन कार्यक्रमों में शामिल

दोनों ही राज्यों में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

साभार : न्यूज़24

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

धमतरी खपरी बायपास पर क्षतिग्रस्त कार और ट्रक की टक्कर।

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर …