शुक्रवार, अगस्त 28 2026 | 05:04:06 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / अब मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का भी होगा सर्वे, कोर्ट ने दी मंजूरी

अब मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद का भी होगा सर्वे, कोर्ट ने दी मंजूरी

Follow us on:

लखनऊ. मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे एडवोकेट कमीश्नर से कराने की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंजूरी दे दी. इसको लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कई सवाल उठाए हैं. हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने की इजाजत दे दी. बाबरी मस्जिद केस के फैसले के बाद मैंने कहा था कि संघ परिवार (RSS) की शरारत बढ़ेगी.”

उन्होंने आगे कहा कि मुथरा विवाद दशकों पहले मस्जिद कमेटी और मंदिर ट्रस्ट ने आपसी सहमति से सुलझा लिया था. काशी, मथुरा या लखनऊ की वाली मस्जिद हो. कोई भी इस समझौते को पढ़ सकता है. प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट अभी भी है, लेकिन इस ग्रुप ने कानून और न्यायिक प्रक्रिया का इसका मजाक बना दिया है. सुप्रीम कोर्ट को मामले में 9 जनवरी को सुनवाई को करनी थी तो ऐसे क्या जल्दी थी कि सर्वे कराने का फैसला देना पड़ा.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

लखनऊ में BLO और सुपरवाइजरों के साथ संवाद करते मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मतदाता जागरूकता अभियान का पोस्टर।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए BLO को निर्देश, हर पात्र नागरिक का नाम voter list में जोड़ने पर जोर

लखनऊ । बुधवार, 26 अगस्त 2026 लखनऊ में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में भारत …