सोमवार, अगस्त 17 2026 | 12:37:48 PM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया गिरफ्तार

Follow us on:

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को अरेस्ट कर लिया है। ED दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए सुबह अमानतुल्लाह के घर पहुंची थी। सुबह 8:15 बजे से उनसे घर में ही पूछताछ और जांच की जा रही थी। 4 घंटे पूछताछ के बाद दोपहर 12.15 बजे ED अफसर उन्हें अरेस्ट करके ऑफिस ले गए।

ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया। वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। ED पहले भी 2 बार अमानतुल्लाह से पूछताछ कर चुकी है। ED के एक्शन के बाद अमानतुल्लाह ने कहा था- ‘सर्च वारंट के नाम पर ED का मकसद सिर्फ मुझे गिरफ्तार करना है। मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। मुझे 2 साल ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।’

दरवाजे पर हुई बहस, ED बोली- बाहर आकर बात करिए

अमानतुल्लाह और ED की टीम के बीच दरवाजे पर ही बहस हुई। ED की टीम ने कहा कि आप बाहर आकर बात करिए। अमानतुल्लाह ने कहा कि मैंने आपसे 4 हफ्ते का समय मांगा था। मेरी सास का तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। आप मुझे फिर से अरेस्ट करने आ गए। ED के अधिकारी ने जवाब में कहा- आपने कैसे मान लिया कि हम आपको अरेस्ट करने आए हैं। इस पर अमानतुल्लाह ने कहा कि आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं। आपको मेरे घर पर क्या सर्च करना है। मेरे घर पर खर्च तक के पैसे नहीं हैं।

AAP विधायक बोले- 2016 से चल रहा केस फर्जी

ED के घर पहुंचने के बाद अमानतुल्लाह ने वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, “2016 से चल रहा यह मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है। CBI ने खुद कहा है कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या लेनदेन नहीं हुआ है। इनका मकसद हमें और हमारी पार्टी को तोड़ना है। जेल भेजेंगे तो हम तैयार है। मुझे कोर्ट पर भरोसा है।” उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में हैं। उपमख्यमंत्री जेल से आए हैं। सतेंद्र जैन जेल में हैं। अब ये मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। ओखला की जनता से कहना चाहता हूं कि दुआ करें, जो भी काम हैं, हम सब पूरे करेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। हम लोग इनसे टूटने वाले नहीं है। जेल भेजेंगे तो हम तैयार हैं। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। हमें इंसाफ मिलेगा। मुकदमा फर्जी है, ये लोग CBI, ACB के बाद अब ED लेकर आ गए। CBI ने कहा है कि किसी भी तरह का भष्टाचार या लेनदेन नहीं हुआ है। उसके बाद भी इन्होंने फर्जी मुकदमा चलाया है।”

अमानतुल्लाह से पहले भी पूछताछ, जेल गए

18 अप्रैल 2024: इसी साल 18 अप्रैल को जांच एजेंसी ने 13 घंटे तक अमानतुल्लाह से पूछताछ की थी। ED दफ्तर से निकलने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आया था। जांच एजेंसी ने पूछताछ की और मेरा बयान दर्ज किया है। 10 अक्टूबर 2023: ED ने 10 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के 5 ठिकानों पर छापा मारा था। ED ने अमानतुल्ला खान के घर पर भी छापा मारा था। ED ने दिल्ली एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की तरफ से दाखिल दो FIR के बाद यह एक्शन लिया था। ये FIR भी दिल्ली वक्फ बोर्ड में नौकरियों में अनियमितताओं से जुड़ी थी। सितंबर 2022: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ की थी। इसी के आधार पर ACB ने चार जगहों पर छापे मारे थे। करीब 24 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। दो बिना लाइसेंस की पिस्टल मिली थीं। कारतूस और गोला-बारूद भी बरामद किया था। इसके आधार पर अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 28 दिसंबर 2022 को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Justice Yashwant Varma cash row inquiry report submitted in Parliament

कैश-एट-होम मामला: Justice Yashwant Varma के खिलाफ तीनों आरोप साबित, संसदीय समिति ने सौंपी दो-वॉल्यूम की रिपोर्ट

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 न्यायिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता से जुड़े देश के …