रविवार, फ़रवरी 15 2026 | 08:31:56 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / नूडल्स खाने से पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, 12 साल के बच्चे की मौत

नूडल्स खाने से पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, 12 साल के बच्चे की मौत

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नूडल्स खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए. इलाज के दौरान 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई. फूड प्वाइजनिंग के कारण पूरा परिवार बीमार पड़ गया. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है. खाद्य विभाग ने कहा कि मुहल्ले के और भी लोगों ने नूडल्स खाए हैं. उनको कई दिक्कत नहीं हुई है. साथ ही कहा कि इन लोगों की तबीयत कुछ और खाने से बिगड़ी होगी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूरनपुर तहसील के राहुल नगर चंदिया हजारा गांव में गुरुवार रात नूडल्स और चावल खाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार पड़ गए. इसके बाद परिवार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. ठीक होने के बाद वह घर लौट आए. उसी रात उन्हें फिर से बेचैनी होने लगी.

12 वर्षीय रोहन की हुई मौत

परिवार का ही 12 वर्षीय रोहन दर्द की वजह से पानी पीकर बिस्तर पर लेट गया. उलझन होने के कुछ देर बाद 12 वर्षीय रोहन की मौत हो गई. यह देख परिजनों में कोहराम मच गया. सभी को इलाज के लिए एबुलेंस से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया.

बरेली जिला अस्पताल में भी किया गया रेफर

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि कुछ खाने के बाद 12 साल के रोहन की तबीयत बिगड़ गई. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर राशिद ने बताया कि शनिवार को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद पांच लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. दूसरे बेटे विवेक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. चार अन्य की हालत स्थिर है.

खाद्य विभाग ने क्या कहा ?

इस पूरे मामले पर खाद्य विभाग के अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जांच की गई है. उसमें पता चला कि परिवार ने एक जनरल स्टोर से नूडल्स का एक विशेष ब्रांड खरीद कर खाया था. कुछ अन्य लोगों ने भी उसी ब्रांड के नूडल्स खरीदे थे, लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है. शशांक त्रिपाठी ने कहा कि संभावना है कि नूडल्स के अलावा कुछ और खाने के कारण वह बीमार हुए हैं. उन्होंने पूरनपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट को अपने निष्कर्षों के बारे में बताया है. पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Digital Ration Card Uttar Pradesh status check

UP Ration Card Rules 2026: क्या आपका राशन कार्ड बंद हो जाएगा? जानें e-KYC, आय सीमा और रिकवरी का सच

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने …