मंगलवार, सितंबर 01 2026 | 12:31:39 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तानियों ने अपने ही लोगों को कोसा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तानियों ने अपने ही लोगों को कोसा

Follow us on:

इस्लामाबाद. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पूरी दुनिया में है। ऐसे में पाकिस्तान में इसकी चर्चा न हो ये नहीं हो सकता। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक यूट्यूबर ने चर्चा की। पाकिस्तान के रियल एंटरटेनमेंट टीवी ने लोगों से जब बात की तो वह पाकिस्तान को ही कोसने लगे। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ओर से रविवार को राम मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई। रियल एंटरटेनमेंट टीवी के सुहैल चौधरी ने इसे भारत में आध्यात्म और टेक्नोलॉजी का मिश्रण बताया।

पाकिस्तान में लोगों से जब पूछा गया कि भारत टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आध्यात्म में भी आगे क्यों है? इस पर एक शख्स ने कहा, ‘क्योंकि हमारा फोकस एक देश पर न होकर खुद पर होता है।’ वहीं एक शख्स ने कहा कि टेक्नोलॉजी में आगे पाकिस्तान भी जा सकता है। लेकिन हम कभी भी अपने बनाए नियमों को नहीं मानते। पाकिस्तान को कहां जाना है यह नहीं पता। बांग्लादेश हमसे अलग हुआ और उसने अपनी तरक्की का रास्ता तैयार कर लिया।
अपने देश पर भड़के पाकिस्तानी

एक शख्स ने कहा कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान का नाम बहुत अच्छा था। लेकिन आज के समय हम फ्रॉड के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। एक शख्स ने भारत को लेकर कहा कि भारतीय लोग अपने बारे में सोच रहे हैं। पाकिस्तान को भी अपने बारे में सोचना चाहिए। लेकिन हम ऐसा करते नहीं हैं। वहीं इस्लाम के एक जानकार ने पाकिस्तान के हवाले से कहा कि मस्जिदों और मदरसों तक ही दीन को नहीं रखना चाहिए। जरूरी है कि हम दीन की सीख को अपनी जिंदगी में लागू करें।

अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा

वहीं जब सुहैल चौधरी ने पूछा कि भारत में मंदिर में लोहे का इस्तेमाल नहीं हुआ है। क्या ऐसी टेक्नोलॉजी हमें भी इस्तेमाल करनी चाहिए। इस पर एक शख्स ने कहा कि चाहे, मंदिर या मस्जिद हम चाहे जितनी अच्छी बना लें। जब तक उन्हें बनाने का मकसद अपने अंदर नहीं उतारेंगे, तब तक कुछ नहीं होगा। अयोध्या में सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Mohan Bhagwat participating in food service at ISKCON New York

मोहन भागवत का न्यू यॉर्क दौरा: ISKCON मंदिर में सेवा और श्रीकृष्ण चेतना से विश्व शांति का संदेश

न्यूयॉर्क । शनिवार, 29 अगस्त 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत …