लोड हो रहा है...

तीन करोड़ रुपये नकद ले जाते समय चार लोग गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झरेरा फ्लाईओवर से चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके पास से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें एक खुफिया सूचना मिली कि चार पुरुष दो मोटरसाइकिल पर बड़ी मात्रा में नकदी ले जा रहे हैं. सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी के एक दल ने इलाके में अवरोधक लगाए और वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी.”

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को रोका जो दो बड़े काले झंडे लेकर जा रहे थे. अधिकारी ने कहा, “दल ने दो बैग से करीब तीन करोड़ रुपये बरामद किए। हमें शक है कि यह ‘हवाला’ धन है और जांच शुरू कर दी गयी है.” पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए चारों पुरुष शाहदरा के रहने वाले हैं और उनकी आयु 22 से 27 वर्ष के बीच है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि “हवाला” की रकम शाहदरा में एक कबाड़ विक्रेता की है. पुलिस अधिकारी ने कहा, “निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बाद यह सूचना चुनाव उड़न दस्ते के वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर अधिकारियों को दी गयी.”

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।