लोड हो रहा है...

रोहन बोपन्ना ओपन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। शनिवार (27 जनवरी) को दोनों ने फाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया। भारत के बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के एबडेन की जोड़ी ने पहली बार इस खिताब को जीता है। बोपन्ना और एबडेन ने 7-6 (7-0), 7-5 से मैच को अपने नाम किया। दोनों ने टाइब्रेकर तक चले पहले सेट को 7-6 (7-0) से जीता था। इसके बाद दूसरा सेट 7-5 के अंतर से जीत लिया।

43 साल के बोपन्ना हाल ही में पुरुष युगल की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया। बोपन्ना ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। वह 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं।

बोपन्ना ने राजीव राम के इस रिकॉर्ड को तोड़ा
रोहन बोपन्ना का ग्रैंड स्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा में यह 61वां मैच था। वह 19 अलग-अलग साथियों के साथ मैच खेल चुके हैं। बोपन्ना ने अमेरिका के राजीव राम के एक अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बोपन्ना पहला पुरुष युगल खिताब जीतने से पहले इस स्पर्धा में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। राजीव राम को पहला पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम जीतने में 58 मैच लग गए थे। बोपन्ना 61वें मैच में यह खिताब अपने नाम कर लिया।

बोपन्ना और एबडेन का ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में सफर

- Advertisement -
राउंडकिस जोड़ी को हरायाजीत का अंतर
पहलाजेम्स डकवर्थ (ऑस्ट्रेलिया) – मार्क पोल्मैन्स (ऑस्ट्रेलिया)7-6(5), 4-6, 7-6(2)
दूसराजॉन मिलमैन (ऑस्ट्रेलिया) – एडवर्ड विंटर (ऑस्ट्रेलिया)6-2, 6-4
तीसरावेस्ली कोहलॉफ (नीदरलैंड्स) – निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)7-6(8), 7-6(4)
क्वार्टर फाइनलमैक्सिमो गोंजालेज (अर्जेंटीना) – आंद्रेस मोलटेनी (अर्जेंटीना)6-4, 7-6(5)
सेमी फाइनलतोमास माचाक (चेक गणराज्य) – झिझेन झांग (चीन)6-3, 3-6, 7-6(7)
फाइनलसिमोन बोलेली (इटली)- एंड्रिया वावसोरी (इटली)7-6 (7), 7-5

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।