लोड हो रहा है...

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को दिया टिकट, जारी की पहली लिस्ट

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को दावा किया कि पहली सूची में जिन 29 उम्मीदवारों का नाम सामने आया है सभी जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम दोनों का हारना तय है. दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आईएएनएस से ये बात कही. उन्होंने कहा “नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव हारेंगी.”

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे लिस्ट अच्छी जारी हुई है. आम आदमी पार्टी को इस बार दिल्ली से जनता हटाने का मूड बन चुकी है. 29 कमल के योद्धा हम लोगों ने जनता को समर्पित किए हैं. इस लिस्ट में अनुभवी, युवा और संगठन के लोग भी हैं. सभी को दिल्ली की जनता है और इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी. भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएगी.

दिल्ली की हॉट सीट पर कड़ा मुकाबला

नई दिल्ली से भाजपा ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा, और कालकाजी सीट से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है.  नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित, कालकाजी विधानसभा सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया गया है. यह दोनों सीट इस विधानसभा चुनाव में हॉट सीट मानी जा रही है. क्योंकि, नई दिल्ली से चौथी बार केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. कालकाजी से आतिशी दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं.

आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि वह दोनों सीट आसानी से निकाल लेंगे. लेकिन, इन दोनों सीट पर कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी भी उन्हें टक्कर दे रहे हैं. अब भाजपा ने इन दोनों सीट पर अपने पुराने सांसदों को मैदान में उतारकर दोनों सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है. भाजपा के इन दोनों सांसदों की टिकट लोकसभा चुनाव के दौरान काट ली गई थी. हालांकि, भाजपा से टिकट कटने के बाद भी दोनों ने भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया. आज भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव की दो मुख्य सीटों पर टिकट देकर फिर से विश्वास जताया है.

- Advertisement -

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।