मंगलवार, मई 19 2026 | 12:56:40 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर आरएलडी के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने दिया इस्तीफा

वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर आरएलडी के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने दिया इस्तीफा

Follow us on:

लखनऊ. राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर वक्फ संशोधन बिल के मामले में मुसलमानों का साथ न देने का आरोप लगाया है।

शाहजेब रिजवी ने कहा कि पार्टी को मुसलमान मुख्यधारा में लेकर आए, लेकिन वक्फ संशोधन बिल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समर्थन दे दिया। जयंत चौधरी अब चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग से भटक गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के 10 विधायक हैं।

उन्होंने कहा कि काफी संख्या में मुसलमानों ने वोट देकर उन्हें यहां तक भेजा है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्ता में शामिल हैं। उन्हें मुसलमानों के लिए खड़ा होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वक्फ संशोधन बिल दो समुदायों को बांटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले से आहत होकर वे अपने पद से इस्तीफा देते हैं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘जूते साफ कराऊंगा’ वाले बयान पर आजम खान को 2 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

रामपुर । शनिवार, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता और समाजवादी …