शनिवार, अगस्त 08 2026 | 10:05:46 AM
Breaking News
Home / राज्य / छत्तीसगढ़ / सुरक्षाबलों में मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का भी बलिदान

सुरक्षाबलों में मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का भी बलिदान

Follow us on:

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें एक जवान भी बलिदान हुआ है। मौके से कई हथियार भी बरामद हुए हैं।

एके-47 राइफल समेत कई हथियार बरामद

अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक हेड कांस्टेबल बलिदान हो गया। मुठभेड़ शनिवार शाम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद, चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल और सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) सहित स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए।

नदी-नालों को पार कर जंगल पहुंचे थे जवान

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव व बस्तर जिले से स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व डीआरजी बल को अभियान पर भेजा गया था। जवान नदी-नालों को पार करते जंगल के भीतर कई किमी तक पैदल चलकर पहुंचें थे। नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। शनिवार शाम से लेकर अब तक कई बार रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई है।

इलाके में तलाशी अभियान जारी

एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी के हेड कांस्टेबल सन्नू करम बलिदान हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

कांकेर पुलिस थाना

कांकेर में पारिवारिक कलह या जबरन धर्मांतरण का जाल? बुजुर्ग आदिवासी पिता ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराई FIR

कांकेर। रविवार, 21 जून 2026  छत्तीसगढ़ में जबरन और लालच देकर कराए जाने वाले मतांतरण …