शनिवार, सितंबर 19 2026 | 01:14:25 PM

पंजाब से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला यूट्यूबर जसबीर सिंह गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब से भारत में पाकिस्तानी जासूसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने रूपनगर से जसबीर सिंह नाम के एक और यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. जसबीर सिंह एक यूट्यूब चैनल चलता है और ज्योति मल्होत्रा के साथ भी संपर्क था. जसबीर सिंह ‘जान महल’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संपर्क जासूसी के केस में पहले से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था. दानिश पाकिस्तानी उच्चायोग से अधिकारी रह चुका है.

पंजाब पुलिस ने किया जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़

इस मामले में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने रूपनगर के महलां गांव निवासी जसबीर सिंह से जुड़ा एक बड़ा जासूसी नेटवर्क पकड़ा है. जसबीर ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है और उसका संबंध PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से है, जो एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है. वह हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जो पहले ही जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है) और पाकिस्तान के निष्कासित उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में भी था.

जसबीर भी पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में हुआ था शामिल

जांच में पता चला है कि जसबीर ने दानिश के बुलावे पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई थी. वह 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान गया. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान आधारित नंबर मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है. ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने अपनी बातचीत और संपर्कों के सबूत मिटाने की कोशिश की. मोहाली के एसएसओसी थाने में FIR दर्ज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।