शनिवार, अप्रैल 04 2026 | 08:48:12 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / आतंकवादियों ने पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर ड्रोन से किया हमला

आतंकवादियों ने पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर ड्रोन से किया हमला

Follow us on:

पेशावर. पाकिस्तान में एक बार फिर पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर-पश्चिम के बन्नू जिले में एक पुलिस थाने पर ड्रोन अटैक किया।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने सोमवार देर रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उत्तरी वजीरिस्तान की सीमा से लगे बन्नू जिले के हुवैद पुलिस स्टेशन पर एक क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल करके एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) गिराया। आईईडी पुलिस स्टेशन परिसर में आ गिरा, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर से उधर भागने लगे। हालांकि ये आईईडी ब्लास्ट नहीं हुआ।

घटना में कोई हताहत नहीं

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर तैनात किया गया और बम को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे कोई हताहत या क्षति नहीं हुई। घटना के बाद, हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। साथ ही, आस-पास की चौकियों और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

पुलिस स्टेशन को आतंकी बना रहे निशाना

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से पुलिस स्टेशन पर ड्रोन अटैक बढ़ गए हैं। आतंकवादी ड्रोन के जरिए सरकारी प्रतिष्ठानों खासकर पुलिस थानों पर बम फेंक रहे हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन का अपहरण: ईरान समर्थित मिलिशिया ‘कतीब हिजबुल्लाह’ पर शक, FBI और एलीट सुरक्षा बल अलर्ट

बुधवार, 1 अप्रैल, 2026 | बगदाद इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई …