मंगलवार, अगस्त 18 2026 | 02:06:08 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / भाजपा नेताओं ने देखी अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2

भाजपा नेताओं ने देखी अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2

Follow us on:

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ की मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग हुई. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित थे. अक्षय कुमार ने दिल्ली की सीएम से मुलाकात भी की. जहां वह फिल्म व अन्य विषयों पर बातचीत करते हुए भी नजर आए. चलिए दिखाते हैं अक्षय कुमार की दिल्ली से सामने आई इन तस्वीरों को. साथ ही पढ़िए किसने क्या कहा. अक्षय कुमार और आर माधवन अभिनीत फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग चाणक्यपुरी के पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई, जिसे राजनीतिक हस्तियों ने शानदार बताया.

क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “चैप्टर 2 एक शानदार फिल्म है. मैंने इसका थोड़ा हिस्सा देखा है, लेकिन मैं इसे पूरा देखना चाहूंगी. हमें अपने देश के लिए बलिदान देने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए हमें अपने देश के लिए जीना शुरू करना चाहिए.”

कपिल मिश्रा को कैसी लगी केसरी 2

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ‘केसरी चैप्टर 2’ के बारे में कहा, “बहुत शानदार फिल्म है. जलियांवाला बाग स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी पूरी सच्चाई लोगों को नहीं पता. इस फिल्म के माध्यम से पूरी सच्चाई सामने लाई गई है. हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए.”

आर माधवन क्या बोले

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे आर माधवन ने भी इवेंट में शिरकत की. उन्होंने कहा, “यह फिल्म इतिहास का उत्कृष्ट चित्रण है. अंग्रेजों ने ‘गांधी’ फिल्म बनाई थी, अब हमने यह फिल्म बनाई है. इसे जरूर देखें.”

अक्षय कुमार ने भी किया रिएक्ट

अक्षय कुमार ने ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला’ की स्क्रीनिंग पर कहा, “हम सर हरदीप सिंह पुरी के आभारी हैं जिन्होंने इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया. मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी.”

पीएम मोदी पर भी किया रिएक्ट

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस फिल्म के बारे में पता है, यह जानकर मैं आभारी हूं. सच का सामने आना जरूरी है. मुझे जलियांवाला बाग की घटना के बारे में केवल इतिहास की किताबों से जानकारी है. मैं प्रार्थना करता हूं कि ब्रिटिश सरकार भी यह फिल्म देखे और सच्चाई को जाने.”

केंद्रीय मंत्री क्या बोले

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “मैं चाहता हूं कि युवा इस फिल्म को देखें और इससे प्रेरणा लें. मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता, लेकिन कांग्रेस का रवैया बताना चाहता हूं, जो अपने परिवार को बढ़ावा देने में व्यस्त रही है और वास्तविकता को भूल गई है.”

मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “युवाओं से पहले, मैं कांग्रेस के सभी सदस्यों से कहना चाहता हूं कि वे यह फिल्म जरूर देखें. उन्हें समझ में आएगा कि सी शंकरन नायर का इतिहास मिटाकर क्या अपराध किया गया है. कांग्रेस ने जलियांवाला बाग में अंग्रेजों से कम अपराध नहीं किया.”

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Kangana Ranaut in Bharat Bhhagya Viddhaata movie scene on ZEE5

OTT Releases 14 August 2026: स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर Netflix, ZEE5 और Lionsgate Play पर आईं धमाकेदार फ़िल्में

मुंबई | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड (Independence …