लोड हो रहा है...

कोर्ट ने लद्दाख हिंसा के आरोपी छह नेताओं को दी जमानत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

लेह. शहर में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लद्दाख के छह प्रमुख नेताओं को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इन नेताओं में लद्दाख बौद्ध संघ की महिला विंग की अध्यक्ष कुंजेस डोल्मा, एपेक्स बॉडी यूथ के पद्म स्टैनजिन, जिगमेट पालजोर और स्टैनजिन चोपेल, अपर लेह के काउंसलर स्टैनजिन फुंतसोग सेपाग और अंजुमन मोइन-उल-इस्लाम के युवा अध्यक्ष इरफान बारी शामिल हैं।

इन नेताओं की रिहाई का समर्थकों और नागरिक समाज के सदस्यों ने स्वागत किया है। बार एसोसिएशन लेह ने भी इन नेताओं को जमानत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि हाल ही में लद्दाख में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान इन नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। अब उनकी जमानत के बाद क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद बढ़ गई है।
साभार : अमर उजाला

 

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।