रविवार, अगस्त 16 2026 | 09:52:44 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / युवती से दुष्कर्म करने वाले मौलाना इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

युवती से दुष्कर्म करने वाले मौलाना इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Follow us on:

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले मौलाना इरशाद को एक युवती से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मौलाना पिछले एक वर्ष से मस्जिद की साफ-सफाई करने वाली युवती को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर उसने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।मामला तब सामने आया जब युवती गर्भवती हो गई और परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मौलाना इरशाद, निवासी ऐरो थाना खजुरिया जिला रामपुर, के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।एसपी नार्थ मुकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को रजपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

SHABD, September 17, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

CM Yogi Adityanath paying floral tribute at Paramhans Ramchandra Das Maharaj Samadhi in Ayodhya

सीएम योगी ने अयोध्या में महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज को अर्पित की श्रद्धांजलि, रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन

अयोध्या | शनिवार, 15 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर …