बुधवार, मार्च 04 2026 | 12:04:12 PM
Breaking News
Home / राज्य / गुजरात / गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा के आरोप में साबरकांठा पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया

गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा के आरोप में साबरकांठा पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Follow us on:

गांधीनगर. गुजरात में साबरकांठा के माजरा गांव में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हिंसा हुई। हिंसा में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान 30 वाहनों में आग लगा दी गई और कई घरों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अब तक 20 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

साबरकांठा के DSP अतुल पटेल ने बताया, माजरा गांव में रात लगभग 10:30 बजे दो समूहों के बीच पथराव और आगजनी की घटना हुई। करीब 110 से 120 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।हिंसा की वजह वजह पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है।

धार्मिक आयोजन को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि गांव में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर दो समूहों में झड़प हुई। मामूली बात पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पथराव और मारपीट शुरू हो गई। दंगाईयों ने गांव में संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया और कई वाहनों में आग लगा दी।

साथ ही कई घरों में भी तोड़फोड़ की गई।हिंसा के चलते करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हिंसक घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस तुरंत हरकत में आई और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लिस ने तोड़फोड़ और हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

साभार : दैनिक भास्कर  

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच

अहमदाबाद, 8 फरवरी 2026: अदाणी इंटरनेशनल स्कूल, शांतिग्राम में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित …