शनिवार, मार्च 14 2026 | 04:34:04 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / एनआईए ने दिल्ली बम धमाके के मामले में यासिर अहमद डार को किया गिरफ्तार

एनआईए ने दिल्ली बम धमाके के मामले में यासिर अहमद डार को किया गिरफ्तार

Follow us on:

नई दिल्ली. एनआईए ने लाल किला इलाके में विस्फोट के मामले में जम्मू कश्मीर निवासी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. पिछले महीने (10 नवंबर 2025) दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले में यह नौवीं गिरफ्तारी है. यासिर अहमद श्रीनगर जिले के शोपियां का रहने वाला है. NIA की जांच में सामने आया है कि यासिर अहमद डार दिल्ली कार बम ब्लास्ट की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था.

यासिर ने आत्मघाती हमले के लिए ली थी शपथ

जांच एजेंसी के मुताबिकवो सिर्फ साजिशकर्ता ही नहीं, बल्कि हमले को अंजाम देने की तैयारी में भी शामिल थाउसने आत्मघाती हमले के लिए शपथ भी ली थी और खुद को इस आतंकी मिशन के लिए तैयार कर चुका था. जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि यासिर का संपर्क इस केस के अन्य आरोपियों से लगातार बना हुआ था. इनमें उमर उन नबी भी शामिल है, जो इस बम धमाके का मृत आतंकी है.

कई अन्य आरोपियों के संपर्क में था यासिर 

इसके अलावा यासिर का संपर्क मुफ्ती इरफान जैसे अन्य आरोपियों से भी था. NIA का मानना है कि सभी आरोपी मिलकर दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. इससे पहले NIA ने इस केस में जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन छापों के दौरान डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी.

NIA रिमांड पर भेजा गया यासिर अहमद

इसके अलावा, मुख्य आरोपियों डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर भी पहले तलाशी ली जा चुकी है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य जगहों पर की गई इन छापेमारियों में कई अहम सबूत मिले थे. NIA ने यासिर को गुरुवार (18 दिसंबर 2025) को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 26 दिसंबर तक NIA की रिमांड पर भेज दिया गया है.

साभार : एबीपी न्यूज 

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक 

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

NEET UG 2026 Correction Window Notification by NTA Hindi

NEET UG 2026: सावधान! आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 14 मार्च के बाद बंद हो जाएगी विंडो

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के …