लोड हो रहा है...

ईडी ने कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े कॉलेजों पर मारे छापे

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

बेंगलुरु. कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर से जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (21 मई) को बड़ी कार्रवाई की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी तुमकुरु और बेंगलुरु के बाहरी इलाकों में स्थित संस्थानों में की जा रही है। जिन संस्थानों पर जांच चल रही है, उनमें श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज, श्री सिद्धार्थ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (तुमकुरु) और श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (नेलमंगला, बेंगलुरु) शामिल हैं।

क्यों की जा रही है जांच?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष कारण से की जा रही है। जांच की प्रक्रिया अभी चल रही है और प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

जब इस विषय पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी नहीं है… मैं चेक करूंगा और बात करूंगा।” वहीं, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,  “मुझे यकीन है कि मेरे गृह मंत्री किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं। वह बहुत ही सभ्य और सरल व्यक्ति हैं। शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है, इसकी मुझे सही जानकारी नहीं है। मैं पूरी जानकारी मिलने के बाद इस पर प्रतिक्रिया दूंगा।”

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।