रविवार, मार्च 29 2026 | 03:22:26 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने 15 सैन्य अधिकारियों को भेजा जेल

बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने 15 सैन्य अधिकारियों को भेजा जेल

Follow us on:

ढाका. बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने 15 सेवारत सैन्य अधिकारियों को सैन्य हिरासत से अदालत में पेश होने के बाद जेल भेज दिया। इन अधिकारियों को अवामी लीग सरकार के कार्यकाल के दौरान लोगों को गायब किए जाने, हत्या करने और मानवता के विरुद्ध अन्य अपराधों से जुड़े मामलों में आरोपी पाया गया है।

ये आदेश न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मजूमदार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने अभियोजन और बचाव पक्ष की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद पारित किया। आरोपियों को बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायाधिकरण में पेश किया गया, जहां उन्होंने जमानत की मांग की,न्यायालय ने उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं। इससे पहले न्यायाधिकरण ने ऐसे ही दो अन्य मामलों में कुल 30 व्यक्तियों, जिनमें 25 वर्तमान और पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

SHABD

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Middle East War: इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर भीषण हमला, ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ से दहला मध्य पूर्व; 10 अमेरिकी सैनिक घायल

तेहरान | शनिवार, 28 मार्च 2026 मध्य पूर्व में दशकों से जारी तनाव अब एक …